Hot News

‘उस्ताद भगत सिंह’ का धमाका, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ पार

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार पवन कल्यान की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले ही दिन इसकी कमाई ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

पहले दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk के रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 31.50 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया. यह आंकड़ा फिल्म की मजबूत ओपनिंग को दर्शाता है. बड़ी संख्या में शो और ऑक्यूपेंसी ने भी इसकी कमाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

एडवांस बुकिंग में दिखा क्रेज

फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था. एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. देशभर में पहले दिन के लिए 41,000 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके थे. इसके अलावा फिल्म को लगभग 4,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया, जिससे इसे बड़े स्तर पर दर्शक मिले.

14 साल बाद फिर साथ आई हिट जोड़ी

फिल्म का निर्देशन Harish Shankar ने किया है. खास बात यह है कि पवन कल्याण और हरीश शंकर की जोड़ी 14 साल बाद फिर से साथ आई है. इससे पहले दोनों ने ‘गब्बर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे.

दमदार स्टार कास्ट और कहानी

‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण एक बहादुर पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में Sreeleela और Raashii Khanna भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं. एक्शन, ड्रामा और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है.

फिल्म की जोरदार ओपनिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है.

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को धोखा? पलाश मुच्छल पर उठे सवाल, डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी

The post ‘उस्ताद भगत सिंह’ का धमाका, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ पार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top