Hot News

सोने से पहले पैरों की करें केयर, अपनाएं डॉ. हंसाजी योगेंद्र के टिप्स

Night Foot Care Routine: दिनभर की भागदौड़ के बाद हमारे पैरों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि पूरे शरीर का भार सबसे ज्यादा वही संभालते हैं. जब स्किन केयर की बात आती है तब अक्सर हम अपने पैरों को भूल जाते हैं. इससे फटी एड़ियां की परेशानी हो सकती है. ऐसे में रात के समय कुछ मिनट निकालकर की गई फुट केयर रूटीन न सिर्फ पैरों की थकान दूर करती है, बल्कि उन्हें मुलायम और साफ बनाए रखने में भी मदद करती है. पैरों की देखभाल करने के फुट केयर रूटीन के बारे में योग गुरु डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो बताया है. इस 10 से 15 मिनट के रूटीन को आप ट्राई कर सकते हैं. इस उपाय को करने से आपके पैरों को आराम मिलेगा और नींद की क्वालिटी में सुधार हो जाएगा. 

फुट केयर रूटीन 

  • रात में आप एक टब में गर्म पानी को लें. इसमें आप अपने पैर को डुबोकर रखें. ऐसा करने से आपके मसल्स को आराम मिलेगा और शरीर के दर्द से भी आपको राहत मिलेगी. आप गर्म पानी में सेंधा नमक भी डाल सकते हैं. इससे आपके शरीर को और भी आराम मिलेगा. 
  • सोने से पहले पैरों पर मसाज भी करें. जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा और दर्द से भी राहत मिलेगी. मसाज करने के लिए आप अपने हाथों में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लें. इसे अपनी हथेली में अच्छे से रगड़ें. अब आप उंगलियों से ऊपर से नीचे के तरफ मसाज करें. हाथ की उंगलियों को आप टो के बीच में फंसा दें और घुमा लें. 
  • इसके बाद आप पैरों कि एड़ी को भी पकड़कर घुमा लें. पैर के तलवों को बीच में कुछ देर तक दबाएं. अब पैर के अंगूठे से ऊपर से नीचे की तरफ मालिश करें. 
  • मालिश करने से आपके पैरों को आराम मिलेगा. तेल की वजह से आपकी स्किन भी सॉफ्ट हो जाएगी और फटी एड़ियां की प्रॉब्लम भी नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: स्किन पर आई झुर्रियों को कम करेगा घर का यह मसाला, चेहरे की चमक को रखेगा बरकरार

The post सोने से पहले पैरों की करें केयर, अपनाएं डॉ. हंसाजी योगेंद्र के टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top