Hot News

6 महीने से शराब नहीं पी… युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले फिटनेस पर दिया अपडेट

Highlights

Yuzvendra Chahal Quits Alcohol: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी फिटनेस को लेकर एक अहम जानकारी दी है. चहल ने बताया है कि उन्होंने शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है. उन्होंने यह बात एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल ‘एबी डिविलियर्स 360’ पर बातचीत के दौरान कही. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक चहल ने अपने शरीर और स्पोर्ट्स पर पूरा ध्यान देने के लिए पिछले छह महीने से शराब को हाथ नहीं लगाया है.

पिछले सीजन में लगी थी गंभीर चोट

चहल ने पिछले आईपीएल सीजन में लगी अपनी चोटों के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के बाद उनके हिप (कूल्हे) में फ्रैक्चर हो गया था. इसके बाद टूर्नामेंट के बीच में उनकी उंगली की हड्डी (नकल) भी टूट गई थी. इस वजह से वह सेमीफाइनल (क्वालीफायर) और फाइनल मैच में अपनी सही लेग स्पिन गेंदबाजी बिल्कुल नहीं कर पाए थे. इसी कारण उन्होंने इस साल अपने शरीर का सबसे ज्यादा ध्यान रखने का फैसला किया है.

PBKS के लिए 150 प्रतिशत देने की तैयारी

35 साल के युजवेंद्र चहल इस बार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम से स्पोर्ट्सेंगे. उनका लक्ष्य पूरी तरह से फिट रहना और अपनी टीम के लिए अपना 150 प्रतिशत देना है. चहल का मानना है कि एक सीनियर गेंदबाज और खिलाड़ी होने के नाते युवा खिलाड़ी उनसे सीखते हैं. इसलिए वह मैदान पर ज्यादा एक्टिव रहना चाहते हैं ताकि लोग उन्हें देखकर अच्छी बातें सीख सकें.

पोंटिंग और अय्यर की लीडरशिप की तारीफ

चहल ने रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर की लीडरशिप की काफी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पोंटिंग और अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में एक साथ काम किया है, जिससे उनकी आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. चहल ने बताया कि पोंटिंग खिलाड़ियों को उनका रोल बहुत साफ तरीके से समझाते हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यही चाहिए होता है. साथ ही इन दोनों से बात करना बहुत आसान है. चहल के मुताबिक श्रेयस अय्यर एक कप्तान से ज्यादा एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं.

31 मार्च को होगा PBKS का पहला मैच

आईपीएल 2025 में रनर-अप रही पंजाब किंग्स की टीम इस नए सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च से करेगी. पंजाब की टीम का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मैच में चहल अपनी नई टीम और नई फिटनेस के साथ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

चैंपियन बनने के बाद अजीत अगरकर की मांग, 2027 तक बढ़ाना चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट

IPL 2026 से पहले सीएसके का मास्टरस्ट्रोक, पुराने चैंपियंस के साथ सजेगी महफिल

The post 6 महीने से शराब नहीं पी… युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले फिटनेस पर दिया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top