Eid 2026: आज 20 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है. रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के बाद चांद दिखते ही ईद की खुशियां शुरू हो जाती हैं. यह त्योहार आपसी भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. आम लोगों के साथ-साथ टीवी और फिल्मी सितारे भी इस खास मौके को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं.
Hina Khan ने कहा ‘चांद मुबारक’

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘चांद मुबारक’. हिना का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
Ayesha Khan ने शेयर की दावत की झलक
‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से पहचान बनाने वाली आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर साझा की, जिसमें ईद की दावत की झलक दिख रही है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘चांद रात मुबारक’.
Shoaib Ibrahim का खास अंदाज

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की तस्वीर शेयर करते हुए ‘चांद मुबारक’ लिखा. साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी बनाकर अपने फैंस के प्रति प्यार भी जाहिर किया.
Soni Razdan ने दी शुभकामनाएं
आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी अपने चाहने वालों को ईद की मुबारकबाद दी. उन्होंने एक प्यारी सी चांद की तस्वीर शेयर की और ‘ईद मुबारक’ लिखकर सभी को शुभकामनाएं दीं.
सोशल मीडिया पर छाया ईद का जश्न
ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सेलेब्स के पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. हर तरफ खुशियों और अपनापन का माहौल नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘हमें मारने की धमकी मिल रही है’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा
The post ईद पर सितारों की खास पोस्ट, किसी ने चांद तो किसी ने दावत की झलक की शेयर appeared first on Naya Vichar.

