Hot News

मिडिल ईस्ट जंग: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ मसूद से की बात, होर्मुज पर हुई चर्चा

Middle East War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद एक्स पर एक पोस्ट डाला जिसमें लिखा- मैंने राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेश्कियन से बात की और उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने ईरान पर हुए हमले की निंदा की

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत के बारे में बताया- हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा. हमने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चैन को बाधित करते हैं.

पीएम मोदी बोले- शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहे

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में होर्मुज पर फ्री नेविगेशन पर चर्चा की. पीएम ने कहा- शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहे. ईरान के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान में हिंदुस्तानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग की सराहना की.

ईरान को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी बहुचर्चित मित्रता का भी इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा, क्या मोदी प्रशासन ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस भीषण हवाई हमले की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया है. जिसके कारण अब हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक अस्थिरता पैदा हो गई है? जवाब है-नहीं.

जयराम रमेश ने पूछा- क्या मोदी ने ईरानी नेताओं की हत्या की निंदा की?

जयराम रमेश ने पूछा- क्या मोदी प्रशासन ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के टॉप लीडर की हत्या किए जाने की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया? जवाब है- नहीं. रमेश ने कहा, क्या मोदी प्रशासन ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान में शासन परिवर्तन और राज्य को अस्थिर करने की उन क्रूर कोशिशों की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया,जिनकी वजह से ईरान में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है? जवाब है- नहीं.

ईरान में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत

युद्ध में अब तक ईरान में 1300 से अधिक, लेबनान में 1000 से ज्यादा, इजराइल में 15 और इस क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. लेबनान और ईरान में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध में हिंदुस्तान के पश्चिमी तट का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? जानिए वायरल समाचार की सच्चाई

The post मिडिल ईस्ट जंग: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ मसूद से की बात, होर्मुज पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top