LPG Gas ATM: हिंदुस्तान गैस के ग्राहक LPG ATM का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अमित खटाना ने बताया- ग्राहकों को एटीएम में पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा. फिर एक OTP मिलेगा. उसके बाद, वे अपना खाली सिलेंडर वेइंग मशीन पर रखेंगे. उसे स्कैन किया जाएगा. एक खिड़की खुलेगी जहां वे अपना सिलेंडर रखेंगे. फिर, वे पेमेंट करेंगे. पेमेंट करने के बाद, एक और खिड़की खुलेगी. वे वहां से भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं.
कैसे काम करता है यह ATM?
- मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें.
- खाली सिलेंडर को वेइंग मशीन पर रखें, जहाँ इसे स्कैन किया जाएगा.
- मशीन की विंडो खुलने पर खाली सिलेंडर अंदर रखें और पेमेंट करें.
- भुगतान सफल होते ही दूसरी खिड़की से आपको 10 किलो का भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा.
दो से तीन मिनट में मिल जाएगा गैस
एलपीजी एटीएम से घरेलू गैस केवल दो से तीन मिनट मिल जाएगा. यह पूरी तरह से ऑटोमेटेड है. यहां 10 kg के सिलेंडर उपलब्ध हैं.
एक बार में 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं
फैसिलिटीज के असिस्टेंट मैनेजर अमित खटाना ने बताया- सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में एक LPG वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें एक बार में 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं.
The post ATM से मिलेगा LPG सिलेंडर, दो से तीन मिनट में मिलेगी गैस, जानें कैसे करता है काम? appeared first on Naya Vichar.