Weather Forecast : IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 24 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. वहीं 24 मार्च को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली में बारिश के आसार
पूर्वानुमान के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार (23 मार्च) को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश होने और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. 22 मार्च को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और रात होते-होते आसमान सामान्यतः बादलों से ढक जाएगा.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 21, 2026
राजस्थान में बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 21 मार्च को राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि 22 मार्च को एक और कमजोर सिस्टम के कारण जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बाकी ज्यादातर जगहों पर अगले 4-5 दिन मौसम सूखा ही रहेगा.
राजस्थान मौसम अपडेट 21 मार्च pic.twitter.com/aYRIfcZpD1
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 21, 2026
झारखंड में फिर होगी बारिश
झारखंड में 21 मार्च को मौसम बदला नजर आया. आसमान में बादल छाए रहे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में कमी आई. अगले 24 घंटे में तापमान 3-5°C तक गिर सकता है, फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा. 22 से 26 मार्च तक मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल दिखेंगे. वहीं 27 मार्च को फिर से कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.
यूपी का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में 21 मार्च को मौसम थोड़ा बदला हुआ दिखा. पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई. 22 से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं.

इन राज्यों में भी बारिश के आसार
22 मार्च को असम और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 22 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
The post मौसम: किन राज्यों में होगी बारिश, कहां चमकेगी बिजली, IMD ने दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

