Hot News

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी का प्लान बनाते 19 साल का युवक गिरफ्तार, हथियार भी मिले

पुलिस को आशंका है कि युवक 11 अक्टूबर को ऑरोरा इलाके में किसी हिंदू धार्मिक स्थल को निशाना बनाने की योजना बना रहा था. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक संभावित मंदिर की पहचान की पुष्टि नहीं की है.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पापोराकिस को कथित सामूहिक गोलीबारी की साजिश की जांच के बाद 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. बुधवार को रोलिंग मीडोज स्थित कुक काउंटी थर्ड म्यूनिसिपल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उसकी हिरासत को लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायाधीश ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया. उसे अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर को अदालत में पेश होना है.

घर से राइफल और सैकड़ों कारतूस मिले

पुलिस के मुताबिक, जांच तब शुरू हुई जब माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस को एक व्यक्ति ने संदिग्ध के इलेक्ट्रॉनिक संदेशों के बारे में जानकारी दी. इन संदेशों में कथित हमले की योजना के साथ राइफल, मैगजीन, बॉडी आर्मर और अन्य सामरिक उपकरणों की तस्वीरें थीं.

जांच के दौरान पुलिस को Why I Fought: A.K.A.: (Aurora shooter’s manifesto) नाम का दस्तावेज मिला. इसमें दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर हिंदुस्तानीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र था.

पैलेटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस ने 11 अक्टूबर को युवक को उसके घर से निकलते समय गिरफ्तार किया. घर की तलाशी में एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों कारतूस और सामरिक उपकरण बरामद किए गए. पुलिस को बॉडी आर्मर वाली एक जैकेट और चरमपंथ से जुड़ी तस्वीर वाला पैच भी मिला.

ये भी पढ़ें: सिंगर मैरी मिलबेन का दावा- अमेरिकी डोनर्स कर रहे CJP को फंडिंग, पीएम मोदी को ऐसी ताकतों के सामने झुकने की जरूरत नहीं

FBI भी कर रही जांच

युवक पर आतंकवादी धमकी देने और 16 इंच से कम बैरल वाली राइफल अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया गया है. पुलिस FBI के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल इस घटना से जुड़ा आम लोगों के लिए कोई खतरा सामने नहीं आया है. वहीं, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए लोगों से सतर्क रहने और संभावित खतरों की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की है.

The post अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी का प्लान बनाते 19 साल का युवक गिरफ्तार, हथियार भी मिले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top