Hot News

घर में मौजूद ये 5 चीजें हैं बैक्टीरिया का अड्डा, रोज साफ नहीं किया तो पड़ सकते हैं बीमार

Cleaning Tips: घर साफ है या फिर नहीं इस बात का अंदाजा हम इस बात से लगाते हैं कि चीजें साफ और चमकदार दिख रही हैं या फिर नहीं. लेकिन क्या सच में ऐसा ही होता है? घर पर कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिन्हें हम हर दिन छूते रहते हैं लकिन फिर भी इनकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. जब आप इन चीजों को डेली बेसिस पर साफ नहीं करते हैं तो इसकी वजह से इनमें गंदगी और बैक्टीरिया दोनों ही बढ़ने लग जाते हैं. कई बार जब हम बीमार पड़ते हैं तो उसकी पीछे ये गंदगी और बैक्टीरिया भी एक बड़ी वजह हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की और आंखें खोल देने वाली होने वाली है जिन्हें अलगता है कि उनका घर पूरी तरह से साफ है और उन्हें सिर्फ गंदगी दिखने पर ही इन चीजों को साफ करने की जरूरत है. इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको हर दिन साफ करना चाहिए ताकि उनमें गंदगी और बैक्टीरिया न बढ़ने लगे.

दरवाजों के हैंडल की सफाई जरूरी

दरवाजों में लगे हैंडल्स को हम दिन में कई-कई बार छूते रहते हैं, जिस वजह से इसमें भी सबसे ज्यादा बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा रहता है. खासकर तब, जब इन हैंडल्स को घर के बाहर से आने वाले लोग छूने लगते हैं. इन्हें साफ करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक साफ कपड़े में थोड़ा सा सैनिटाइजर ले लेना है और फिर इस कपड़े से हैंडल को पोछना है. यह छोटा सा उपाय इन्फेक्शन के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर खाते हैं खाना? छोटी सी आदत बना सकती है आपको बीमार

मोबाइल फोन को भी करें साफ

हमारे हाथों में अगर कोई चीज दिनभर रहती है, तो वह है हमारा मोबाइल फोन. हम इसका इस्तेमाल हर समय और हर जगह पर करते हैं. कई बार तो हम इसे अपने गंदे हाथों से भी छू लेते हैं, जिस वजह से इसमें बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है. आपको अपने मोबाइल फोन की सफाई हर दिन करनी चाहिए. इसकी सफाई करने के लिए एक साफ, सूखे या फिर हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट होता है.

किचन प्लेटफॉर्म की सफाई भी जरूरी

किचन को हम अपने घर के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक मान सकते हैं. इस जगह पर ही हम खाना बनाते हैं. ऐसे में आपके लिए किचन प्लेटफॉर्म की हर दिन सफाई करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर यह साफ नहीं होगा तो खाने में गंदगी या फिर बैक्टीरिया आसानी से मिल सकते हैं. जब भी आप खाना बना लें तो प्लेटफॉर्म को अच्छी तरह से साफ जरूर करें. इससे सफाई भी रहती है और खाना भी सुरक्षित रहता है.

यह भी पढ़ें: लोगों से बात करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना दूसरों के सामने बिगड़ सकता है आपका इम्प्रेशन

बाथरूम का सिंक भी रखें साफ

बाथरूम के सिंक का इस्तेमाल हम हर दिन करते हैं, जिस वजह से इसे हर दिन साफ करना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. अगर आप इसे हर दिन साफ नहीं करेंगे तो यहां पर टूथपेस्ट, पानी और साबुन के दाग जमने लगेंगे. ऐसा होना गंदगी और बदबू के बढ़ने का कारण बन सकता है.

हर दिन इस्तेमाल करने वाले कपड़े और तौलिये

जब आप तौलिये और घर पर इस्तेमाल होने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, तो ये काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं. वहीं, गीले पड़े रहने की वजह से इनमें बैक्टीरिया भी तेजी से बढ़ने लग जाते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो कि, आप इन्हें हर दिन धोएं और सुखाएं. अगर आप इसकी सफाई नहीं करते हैं, तो इसका काफी बुरा असर आपकी स्किन पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

The post घर में मौजूद ये 5 चीजें हैं बैक्टीरिया का अड्डा, रोज साफ नहीं किया तो पड़ सकते हैं बीमार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top