MS Dhoni New Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नये वीडियो में धोनी विकेट के पीछे पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में ब्रावो बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और विकेट के पीछे धोनी. ब्रावो स्पिन गेंद पर बुरी तरह बीट होते हैं. गेंद थाला के हाथ में चली जाती है. फिर क्या था, वही होना था, ब्रावो रन आउट. स्टंप के पीछे धोनी की बिजली जैसी फुर्ती फिर से नजर आई.
जब थाला स्टंप्स के पीछे हों, तब आप यूं ही बाहर नहीं निकल सकते!
धोनी के नये वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया. वीडियो के साथ चेन्नई ने लिखा- ओह चैंपियन, जब थाला स्टंप्स के पीछे हों, तब आप यूं ही बाहर नहीं निकल सकते!
Oh Champion, you didn’t just step out when Thala is behind the stumps! 😜#WhistlePodu #Roar26 pic.twitter.com/ynt3LHdGZT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026
पुराने रंग में नजर आ रहे धोनी
विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा है कि वो अब 44 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में भी धोनी का वही जोश और करिश्मा बरकरार है. सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. @tamizhwriter नाम के एक यूजर ने लिखा, MS ऐसी आसान स्टंपिंग को मिस नहीं करते. @SumitTheAi नाम के यूजर ने लिखा- MS धोनी और DJ ब्रावो के बीच सबसे मजेदार पल. @mayuri0204 यूजर ने पूछ लिया- क्रिकेट में सबसे मजबूत हैंड धोनी के हैं या फिर किसी और के??
ROAR 2026 में धोनी-रैनी का दिखा साथ
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ROAR 2026 आयोजित किया. जिसमें सीएसके के सभी (नये-पुराने) खिलाड़ियों को बुलाया गया था. इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना जलवा दिखाया. मैदान पर एक बार फिर से धोनी और रैना की जोड़ी ने कमाल किया. रैना ने लंबे-लंबे शॉट स्पोर्ट्से. इस दौरान धोनी और रैना की पुरानी दोस्ती भी नजर आई.
The post पलक झपकते ही स्पोर्ट्स खत्म! धोनी की बिजली जैसी फुर्ती ने फिर जीता दिल, क्या आपने देखा यह वीडियो? appeared first on Naya Vichar.

