Hot News

LSG vs DC: ऋषभ पंत के साथ हुआ धोखा, बिना गलती के लौटना पड़ा पवेलियन

Highlights

Rishabh Pant, LSG vs DC: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिडंत हो रही है. इस मैच में लखनऊ की टीम ने एक बड़ा बदलाव करते हुए ऋषभ पंत को ओपनिंग के लिए मैदान पर उतारा. फैंस को पंत से एक तूफानी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह बेहद अनलकी रहे. पंत केवल 7 रन के निजी स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट का शिकार हो गए. इस विकेट में उनकी कोई गलती नहीं थी. मैच के शुरुआती 10 ओवर में लखनऊ की टीम बैकफुट पर नजर आई. टीम ने 80 रन के स्कोर पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए.

दुर्भाग्यपूर्ण रहा पंत का रन आउट होना

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज ने अपनी गेंद पर आउट नहीं किया. तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यह घटना घटी. दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार गेंदबाजी कर रहे थे. स्ट्राइक पर मौजूद मिचेल मार्श ने मुकेश की गेंद पर सामने की तरफ एक जोरदार शॉट स्पोर्ट्सा. गेंदबाज मुकेश कुमार ने गेंद को कैच करने का प्रयास किया.

हालांकि वह कैच तो नहीं लपक पाए, लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के विकेट पर जा लगी. उस समय ऋषभ पंत क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे. पंत के पास वापस अपनी क्रीज में लौटने का बिल्कुल भी समय नहीं था. इसी वजह से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.

9 गेंदों की पारी में जड़ा एक चौका

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहली बार पारी की शुरुआत करने आए ऋषभ पंत का बल्ला इस मैच में खामोश ही रहा. उन्होंने आउट होने से पहले कुल 9 गेंदों का सामना किया और मात्र 7 रन बनाए. अपनी पारी की शुरुआत में पंत ने अच्छे संकेत दिए थे. अपनी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव स्पोर्ट्सते हुए एक शानदार चौका जड़ा था. लेकिन इसके बाद अगली 7 गेंदों पर वह सिर्फ तीन रन ही जोड़ पाए. अनलकी रन आउट होने की वजह से उनकी यह पारी जल्द ही समाप्त हो गई और वह बड़ी पारी स्पोर्ट्सने से चूक गए.

लखनऊ का ओपनिंग बदलने का दांव फेल

लखनऊ की टीम ने इस मैच में अपने सबसे सफल ओपनर को हटाकर पंत को मौका दिया था. पिछले आईपीएल सीजन में एडेन मार्करम ने टीम के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार स्पोर्ट्स दिखाया था. मार्करम ने 13 मैचों में 445 रन बनाए थे. इसके अलावा टी20 विश्व कप 2026 में भी मार्करम का बल्ला जमकर बोला था, जहां उन्होंने 8 मैचों में 286 रन बनाए थे. इतने शानदार रिकॉर्ड के बाद भी लखनऊ मैनेजमेंट ने मार्करम की जगह पंत से ओपनिंग कराई. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्करम इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए.

10 ओवर में 80 रन पर गिरे 5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से बिखर गया. शुरुआती 10 ओवर का स्पोर्ट्स खत्म होने तक लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. स्कोरबोर्ड पर केवल 80 रन टंगे थे. मार्करम और पंत के विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम भी कुछ खास नहीं कर सका. आयुष बडोनी बिना कोई रन बनाए अपना खाता भी नहीं खोल सके.

वहीं निकोलस पूरन भी बड़ी पारी स्पोर्ट्सने में नाकाम रहे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श ने एक छोर संभाले रखा. मार्श ने 28 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. अपनी इस पारी में मार्श ने दो चौके और तीन छक्के भी लगाए.

ये भी पढ़ें-

बस हो गया… डीपीएल की दुश्मनी IPL में खत्म, पंत ने नीतीश राणा और दिगवेश राठी को मिलाया

मैं सिर्फ पानी पिलाने वाला… टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का छलका दर्द

LSG vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, जानें प्लेइंग 11 में किसे मिला मौका

The post LSG vs DC: ऋषभ पंत के साथ हुआ धोखा, बिना गलती के लौटना पड़ा पवेलियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top