Eggless Chocolate Walnut Brownie: अगर आप चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी आपके लिए एक जबरदस्त चॉइस है. यह उन लोगों के लिए भी काफी खास होगी जिन्हें अंडा खाना पसंद नहीं है. शेफ कुणाल कपूर की यह रेसिपी इतनी आसान और टेस्टी है कि हर कोई इसे आसानी से अपने घर पर ही बना सकता है. डार्क चॉकलेट, बटर, दही और वॉलनट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हर बाईट में आपको एक अलग ही दुनिया में लेकर जाता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो शिशु के अलावा बड़े भी इसके फैन हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने की आसान रेसिपी.
एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने की सामग्री
- डार्क चॉकलेट चंक्स – 170 ग्राम या फिर 1 और एक चौथाई कप
- बटर – 113 ग्राम या आधा कप
- ब्रेकफास्ट शुगर – 320 ग्राम या डेढ़ कप
- दही – 245 ग्राम या 1 कप
- कोको पाउडर – 22 ग्राम या 3 बड़े चम्मच
- मैदा – 125 ग्राम या 1 कप
- बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
- अखरोट – एक मुट्ठी बारीक कटे हुए
- वनीला एक्स्ट्रेक्ट – 2 चम्मच
- बटर पेपर
- केक टिन
यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में
एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने की रेसिपी
- एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले डबल बॉयलर या सॉस पैन में चॉकलेट और बटर डालकर धीरे-धीरे पिघलाएं. पिघलने के बाद इसे आंच से हटा दें और उसमें शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर आप एगलेस ब्राउनी बना रहे हैं तो अंडा न डालें. इसके बजाय दही फेंटकर मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स करें.
- इसके बाद इसमें कोको पाउडर, मैदा, वॉलनट, वनीला और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें कोई गांठ न रह जाए .
- अब केक टिन को बटर पेपर से लाइन करें और मिश्रण डालें. टिन को हल्का सा टैप करें ताकि एयर बबल निकल जाएं. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और ब्राउनी को 30 मिनट तक बेक करें.
- अगर आपके पास ओवन नहीं है तो इसे कड़ाही में नमक के साथ ढककर 35 से 40 मिनट तक पकाएं.
यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी
The post बिना अंडे के भी बन सकती है टेस्टी ब्राउनी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे appeared first on Naya Vichar.

