Hot News

मुसरीघरारी में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने दिए बचाव के जरूरी टिप्स

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

ज्योति कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए भवनों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कोड और बिहार भवन उपविधि के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। साथ ही पुराने भवनों का समय-समय पर फायर ऑडिट कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा जारी निर्देशों और सुझावों का पालन करने से आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

उन्होंने विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भवनों में विद्युत भार के अनुरूप ही मानक तार और उपकरणों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही समय-समय पर घरों की जांच करानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके। उन्होंने यह भी सलाह दी कि आवासीय और व्यावसायिक भवनों में फायर प्लान को आसानी से दिखाई देने वाली जगह पर लगाया जाए।

रसोई गैस के उपयोग को लेकर उन्होंने कहा कि खाना बनाने के बाद चूल्हा बंद करने के साथ-साथ रेगुलेटर को भी बंद करना अनिवार्य है। यह छोटी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है।

कार्यक्रम में क्या नहीं करें पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जलती हुई सिगरेट या बीड़ी के टुकड़े कहीं भी नहीं फेंकें। घरों और भवनों में ज्वलनशील पदार्थों का अनावश्यक भंडारण नहीं करें। प्रवेश और निकास मार्ग को किसी भी स्थिति में अवरुद्ध नहीं करें, ताकि आपातकाल में आसानी से बाहर निकला जा सके। साथ ही बिजली के तारों को खुला या झूलता हुआ नहीं छोड़ना चाहिए।

इस मौके पर अग्निशमन विभाग के अरविंद कुमार सिंह, संतोष कुमार शर्मा, भरत कुमार, संदीप कुमार और गौरव कुमार मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, वार्ड पार्षद रमेश राय, फलिंदर राम और अमर कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top