Hot News

40 योजनाओं पर मंथन: सरायरंजन नपं बोर्ड बैठक में सफाई, पानी, सुरक्षा और विकास पर जोर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। नगर पंचायत सरायरंजन के नरघोघी पंचायत प्रशासन भवन स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। इस दौरान नगर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और करीब 40 महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, मोक्ष धाम के निर्माण, ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा नरघोघी तालाब की सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।

इसके अलावा नरघोघी स्थित स्पोर्ट्स मैदान में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। इसमें प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई, ताकि स्थानीय युवाओं को बेहतर स्पोर्ट्स वातावरण मिल सके।

नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर नलकूप स्थापित करने पर सहमति बनी। सरैया, सरायरंजन और सुभाष चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने तथा प्रमुख स्थानों पर साइनिज बोर्ड लगाने की योजना भी प्रस्तावित की गई।

ठोस कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए चयनित स्थलों पर पिट निर्माण कराने पर चर्चा हुई। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में एक आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे छात्रों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सके।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी पुष्कर कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। इनमें नीरज झा, संजय कुमार, सुशील राय, टिंकू कुमार, बैजनाथ झा, किरण देवी, बाबी चौधरी, पूजा देवी, सविता कुमारी, कविता कुमारी, सीता देवी, असगर अली और तनजिल इमाम शामिल थे।

इसके अलावा पुलिस, शिक्षा, बिजली, बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेकर अपने-अपने विभाग से जुड़े सुझाव दिए। बैठक में लिए गए निर्णयों को शीघ्र लागू करने पर बल दिया गया, ताकि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जा

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top