Hot News

कालीघाट के पास रोड शो के दौरान भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, देखें Video

BJP-Trinamool Clash: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रैली की. उनकी रैली के कालीघाट के पास पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक सड़क किनारे जमा हो गये. पार्टी के हरे-सफेद झंडे लहरा रहे थे और ‘जय बांग्ला’ और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे.

ममता बनर्जी के घर के पास माहौल हुआ तनावपूर्ण

कालीघाट का यह इलाका ममता बनर्जी के घर से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. कालीघाट के पास भाजपा के रोड शो और तृणमूल कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गये.

बीच-बचाव करते रहे सुरक्षा बल के जवान

कुछ देर दोनों विरोधी दलों के समर्थक एक-दूसरे से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे. किसी तरह की झड़प को रोकने के लिए भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग करते नजर आये.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु के नामांकन में शाह का मेगा शो, बोले- घुसपैठियों ने बंगाल को दीमक की तरह चाटा, अस्तित्व बचाने का आखिरी मौका

अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें

अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज

2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

The post कालीघाट के पास रोड शो के दौरान भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top