Hot News

‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे करते ही कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. खास बात यह है कि 15वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा.

तीसरे गुरुवार भी मजबूत पकड़

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है. हालांकि तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने शानदार आंकड़ा छुआ. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन 17.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

दो हफ्तों में रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि दूसरे हफ्ते में इसने 263.15 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ हिंदुस्तान में इसका कुल नेट कलेक्शन 937.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 1120.17 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि इतिहास भी रच दिया है. यह फिल्म हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने अपनी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

दूसरे हफ्ते की टॉप कमाई वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 263.15 करोड़
  • धुरंधर – 261.50 करोड़
  • पुष्पा 2 (हिंदी) – 199 करोड़
  • छावा – 186.18 करोड़
  • स्त्री 2 – 145.80 करोड़
  • बाहुबली 2 (हिंदी) – 143.25 करोड़

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में यह 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: रामायण का टीजर देख भावुक हुईं सीरियल की सीता, राम अवतार ने जीता दिल

The post ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top