नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित वस्तु विहार के डी ब्लॉक रूम नंबर 202 में पति-पत्नी और वो के चक्कर में गुरुवार की देर रात एक शिक्षक ने पंखे से लटक कर जान दे दी। मृतक शिक्षक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाने के परमानंदपुर गांव के अभिनव कुमार के पुत्र तरुण कुमार 32 वर्ष के रूप में की गई है। वह समस्तीपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर केशोपट्टी में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी रहिमा प्रसाद भी इसी स्कूल में पदास्थापित है। घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक शिक्षक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि मेरा बेटा शादीशुदा है। एक बच्चा भी है। शादी के बाद बेटा और बहू दोनों को शिक्षक में नौकरी हुई। जब वह मुजफ्फरपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल में था। जबकि इनकी बूह रहिमा अपग्रेड मिडिल स्कूल रामूपुर केशोपट्टी में कार्यरत थी। इसी दौरान उनके पुत्र का वहां की एक शिक्षिका जो नालंदा की रहने वाली है। उसके संपर्क में आ गया। जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो दोनों को समझा बूझा कर अलग-अलग रहने के लिए राजी किया गया। लेकिन उनके पुत्र को उक्त शिक्षिका ने पुन: परेशान करना शुरू कर दिया। शिक्षिका के परिवार के लोगों को भी मैने जानकारी दी। लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद पिछले साल इनक पुत्र तरुण ने मैच्चूवल ट्रांसफर लेकर केशोपट्टी आ गया। इसके बाद भी उक्त शिक्षिका दबाव देने लगी। शिक्षिका के प्रेसर में इनकी बहू और परिवार के लोगों ने उसे रखने के लिए हामी भर दी। कुछ दिन वह इसके साथ रहने भी लगी। अब इधर आकर वह तरुण को अपनी पत्नी को तालाक देने के लिए दबाव देने लगी। जिससे तरुण काफी परेशान हो गया था। रात भी उसी का फोन आया था। वह बात करता हुआ छत पर चला गया। काफी देर बाद वह लौटा जिसके बाद उसने फंखे से लटकर जान दे दी।
पिता ने बताया कि काफी देर तक तरुण ने कमरा नहीं खोला तो उनकी बहू ने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद आसपास के लोग जुटे। पुलिस को भी सूचना दी गई। किवाड़ तोड़कर घर के लोग अंदर गए तबतक तरुण की मौत हो चुकी थी। वह पंखे से लटका हुआ था। पिता ने आरोप लगाया है कि उक्त शिक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर उनके पुत्र ने जान दी है।
