Hot News

वैशाख संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और व्रत नियम

Table of Contents

Sankashti Chaturthi April 2026: वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. इस वर्ष यह पावन व्रत 5 अप्रैल दिन रविवार को रखा जाएगा. इस दिन भक्तगण संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखकर विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से जीवन के सभी कष्ट, बाधाएं और संकट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

विकट संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है, इस दिन चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि में चंद्रमा को नीच का माना जाता है, इसलिए इस दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव, मानसिक अस्थिरता और संवेदनशीलता बढ़ सकती है.

विकट संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन के बाद व्रत पारण

वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को “विकट संकष्टी चतुर्थी” के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान गणेश के विकट स्वरूप को समर्पित है. व्रतधारी दिनभर उपवास रखकर रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य अर्पित करते हैं और फिर व्रत का पारण करते हैं. यह व्रत मनोकामना पूर्ति और कष्ट निवारण के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

विकट संकष्टी तिथि 2026

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पारंभ: 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर
  • वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 59 मिनट पर
  • व्रत की तारीख: चंद्रोदय के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को रखा जाएगा

संकष्टी चतुर्थी व्रत पारण का सही समय

महावीर पंचांग के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत कर चंद्रमा को अर्घ्य रात 9 बजकर 21 मिनट पर दिया जाएगा, इसके बाद विधिपूर्वक व्रत का पारण किया जाएगा, जिससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है.

विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व

विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत विशेष रूप से संकटों को दूर करने के लिए किया जाता है. “संकष्टी” का अर्थ ही होता है संकटों का नाश करने वाला, इसलिए इस दिन गणपति बप्पा की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां कम होती हैं. इस व्रत को करने से बुद्धि, ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है.

Also Read: वैशाख का पावन महीना आरंभ, सुख-समृद्धि के लिए करें ये शुभ कार्य, भूलकर भी न करें ये गलतियां

The post वैशाख संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और व्रत नियम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top