Hot News

दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ से ज्यादा की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, बोले- कुछ बोले तो ठोक देंगे

Darbhanga Loot News: बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चार हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के जेवर और लाखों की नकदी लूट ली. इस घटना के बाद पूरे बाजार इलाके में दहशत का माहौल है.

20 मिनट में पूरी वारदात

जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार स्थित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ दुकान में चार बदमाश घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. करीब 20 मिनट के अंदर अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए.

‘कुछ बोले तो ठोक देंगे’- बदमाशों की धमकी

दुकान के मालिक मनोज ठाकुर ने बताया कि वह एक ग्राहक से बात कर रहे थे, तभी चार बदमाश दुकान में घुस आए. सभी के हाथ में पिस्टल थी. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गाली देते हुए कहा कि अगर कोई कुछ बोलेगा तो ठोक देंगे. उसके बाद हमलोग डर के कारण चुपचाप बैठे रहे.

जेवर, कैश और चेन सब लूट ले गए

बदमाश चार बैग में सोने-चांदी के जेवर और नकदी भरकर ले गए. बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी और 20-25 लाख रुपये कैश लूटा गया है. इतना ही नहीं, बदमाश दुकान में मौजूद लोगों की सोने की चेन और ग्राहकों के पैसे भी लेकर फरार हो गए.

दुकान में मौजूद थे 6 लोग

घटना के समय दुकान में दो मालिक, दो कर्मचारी और दो ग्राहक मौजूद थे. बदमाश पूरी तरह आक्रामक थे और सभी को डराकर वारदात को अंजाम दिया. उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के बाद बदमाशों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे मुंह ढककर भागते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है.

पुलिस जांच में जुटी, SIT का गठन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी (SSP) ने बताया कि चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए SIT टीम का गठन किया गया है, जो सिटी एसपी के नेतृत्व में काम कर रही है.

Also Read: नालंदा कांड पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ऐसे लोगों का हाथ काट देना चाहिए

The post दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ से ज्यादा की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, बोले- कुछ बोले तो ठोक देंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top