Bharti Airtel ने ग्लोबल टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ी छलांग लगायी है. कंपनी ने बताया कि उसके पास अब 65 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बन गई है. यह आंकड़ा GSMA Intelligence के ताजा डेटा पर आधारित है. Airtel हिंदुस्तान और अफ्रीका दोनों बाजारों में अपनी सर्विसेज देती है और लगातार एक्सपैंशन कर रही है.
एयरटेल का हिंदुस्तान और अफ्रीका में कस्टमर बेस
हिंदुस्तान में एयरटेल के पास 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में कंपनी के 17.9 करोड़ से अधिक यूजर्स जुड़े हुए हैं. यह कंबाइन्ड कस्टमर बेस एयरटेल को ग्लोबल टेलीकॉम रैंकिंग में ऊंची पोजीशन दिलाता है.
कंपनी का फोकस
Airtel के वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए लगातार इनोवेशन और रिलायबिलिटी पर काम कर रही है. उनका कहना है कि हर सब्सक्राइबर के साथ ट्रस्ट बनाना और बेहतर सर्विस देना कंपनी का कोर फोकस है.
डिजिटल गैप को ब्रिज करने की कोशिश
एयरटेल ने रीजनल मार्केट्स से आगे बढ़ते हुए यूटेलसैट वनवेब और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के साथ स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन की है. इसका मकसद है कि रिमोट एरियाज में भी डिजििटल कनेक्टिविटी उपलब्ध करायी जा सके और इंटरनेट की पहुंच को और व्यापक बनाया जा सके.
यह भी पढ़ें: Airtel का ₹379 वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए Airtel का नया ₹48 वाला प्लान, फ्री JioHotstar के साथ मिलेगा डेटा
The post Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी appeared first on Naya Vichar.