नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को देश के प्रख्यात कवि,लेखक एवं पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी सच्चे देश प्रेमी थे। उनकी कविताओं में देश प्रेम के साथ-साथ प्रकृति और प्रेम का भी चित्रण हुआ है। वे सरल भाषा और भावों –भावनाओं के थे। वे प्रभा और कर्मवीर जैसे प्रतिष्ठित पत्रों के संपादक रहे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भी जोरदार संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। इसलिए वे सच्चे अर्थों में युग चारण माने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान माखनलाल चतुर्वेदी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में संजीव कुमार झा,संतोष कुमार, दिलीप यादव, शुभम कुमारी,बेबी कुमारी, सृष्टि सिंह आदि मौजूद रहे।