Hot News

‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Rashmika Mandanna Birthday Special: आज यानी 5 अप्रैल को हिंदुस्तानीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका ने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बनाई है. उनकी फिल्मों का जादू ऐसा है कि दर्शक उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहने लगे हैं. रश्मिका के इस खास दिन पर, चलिए बात करते हैं उनकी उन टॉप हिट फिल्मों की, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए.

पुष्पा: द राइज (2021)

फिल्म ‘पुष्पा’ रश्मिका के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में उन्होंने ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी सादगी भरी एक्टिंग और ‘सामी सामी’ गाने पर उनके डांस स्टेप्स ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के बाद रश्मिका को बॉलीवुड से बड़े-बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए .

सीता रामम (2022)

इस फिल्म में रश्मिका ने एक पाकिस्तानी लड़की ‘आफरीन’ का रोल किया है. यह फिल्म उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग थी क्योंकि इसमें उनका किरदार थोड़ा गंभीर और सस्पेंस से भरा था. फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी को जोड़ने वाली कड़ी रश्मिका ही थीं. उनकी शानदार एक्टिंग ने साबित कर दिया कि वो केवल ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि सीरियस रोल भी बखूबी निभा सकती हैं.

एनिमल (2023)

रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें रश्मिका ने ‘गीतांजलि’ का किरदार निभाया, जो रणबीर की पत्नी बनी थीं, हालांकि उनके कुछ डायलॉग्स की चर्चा रही, लेकिन फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया. रणबीर के उग्र किरदार के सामने रश्मिका ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा.

गीता गोविंदम (2018)

अगर हम रश्मिका की शुरुआती सफलता की बात करें, तो फिल्म ‘गीता गोविंदम’ का नाम सबसे पहले आता है. विजय देवरकोंड के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया है, हालांकि रश्मिका और विजय अब रियल लाइफ में भी पति- पत्नी बन चुके हैं. फिल्म का गाना ‘इनकेम इनकेम’ आज भी हर किसी की प्लेलिस्ट में रहता है. इसी फिल्म ने रश्मिका को साउथ इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार के रूप में स्थापित किया था.

कन्नड़ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर

कर्नाटक के एक साधारण परिवार में जन्मी रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद रश्मिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘चमक’, ‘गीत गोविंदम’ और ‘पुष्पा’ जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. साउथ में अपना नाम बनाने के बाद रश्मिका ने बॉलीवुड में अपनी कैरियर बनाया. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. आज रश्मिका सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की सबसे चहेती एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल’ जल्द ‘सीनेमाघरों’ में रिलीज होगी और रणबाली 11 सितंबर 2026 में.

यह भी पढ़ें: Dacoit Trailer Release: अदिवि शेष – मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ में दिखेगा एक्शन और जुनून, विलेन बनकर छा गए अनुराग कश्यप

The post ‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top