Hot News

RCB vs CSK: चेन्नई ने जीता टॉस, बेंगलुरु की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग इलेवन

Highlights

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की मैच जारी है. इस मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी रणनीति और प्लेइंग इलेवन को लेकर पूरी जानकारी दी. दोनों ही टीमें अपनी पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ ही इस मैच में उतरी हैं और कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

RCB vs CSK: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट सब: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा, जैकब बेटेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.

RCB vs CSK: रुतुराज गायकवाड ने क्या कहा

टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने इस फैसले का कारण बताते हुए कहा कि यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है. पिच देखने में बहुत अच्छी लग रही है और यहां काफी रन बनने वाले हैं. उनकी टीम बेंगलुरु को कम से कम रनों पर रोकने की पूरी कोशिश करेगी.

एमएस धोनी की वापसी के सवाल पर रुतुराज ने कहा कि वह धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं. कभी-कभी पूरी तरह फिट होने में समय लगता है. अगर वह स्पोर्ट्सने के लिए तैयार होते हैं, तो जल्द ही स्पोर्ट्सते दिखेंगे. उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन पर कहा कि पहला मैच निराशाजनक था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाजी बहुत बेहतर थी. टीम का हर खिलाडी आत्मविश्वास से भरा हुआ है. हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

RCB vs CSK: रजत पाटीदार का बयान

टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. लेकिन पिच देखने पर यह एक हार्ड विकेट लग रही है. यह बिल्कुल एक ताजी विकेट है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी मिलने पर भी बहुत खुश हैं. पाटीदार ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले मैच में लडकों ने बहुत अच्छा स्पोर्ट्सा था. हम उसी लय को यहां भी कायम रखना चाहते हैं.

पिछले मैच में जिस तरह से सबने स्पोर्ट्सा वह सच में शानदार था. टीम में हर किसी को अपनी भूमिका एकदम स्पष्ट पता है और सभी का आत्मविश्वास बहुत ऊंचा है. हम भी अपनी उसी टीम के साथ उतर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

आखिर किसकी फोटो निकालकर संजीव गोयनका ने अपने माथे से लगाई?

Video: राजस्थान की जीत के बाद जडेजा की मस्ती, पीठ पर टांग लिया चंपक रोबोट

Watch: LBW की अपील करते-करते पकड़ लिया बेजोड़ कैच, ऋषभ पंत की फुर्ती देख फैंस हैरान

The post RCB vs CSK: चेन्नई ने जीता टॉस, बेंगलुरु की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग इलेवन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top