Hot News

SRH vs LSG: खुल गया LSG की जीत का खाता, ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत में कप्तान ऋषभ पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पंत ने कप्तानी पारी स्पोर्ट्सी और 50 गेंद पर नाबाद 68 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखनऊ ने सनराइजर्स को 156 के स्कोर पर रोक दिया. लखनऊ को भी कई झटके लगे, लेकिन अंत में टीम ने 20वें ओवर में जीत दर्ज की. लखनऊ के ओपनर एडन मारक्रम ने भी 27 गेंद पर 45 रनों की पारी स्पोर्ट्सी.

मैच फिनिश करने के बाद लौटे पंत

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ को चौथे ओवर में पहला झटका लगा, जब मिचेल मार्श आउट हुए. इसके बाद पंत के साथ मिलकर मारक्रम ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. मारक्रम 10वें ओवर में आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 77 रन था. 13वें और 14वें ओवर में लखनऊ को दो और झटके लगे, जब आयुष बदोनी और निकोलस पूरन सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद एक और विकेट अब्दुल समद के रूप में 18वें ओवर में गिरा. फिर पंत ने मैच फिनिश करने का फैसला किया और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान छोड़ा.

156 के स्कोर पर सिमटी सनराइजर्स

टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बावजूद नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने संकटमोचक की भूमिका निभाई और अपनी टीम को 156 के स्कोर तक पहुंचाया. मोहम्मद शमी ने दोनों ओपनरों को जल्दी की पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. शमी की अगुवाई में गेंदबाजों ने एसआरएच को 8 ओवर में 29 रन पर 4 विकेट पर ला दिया था. रेड्डी (33 गेंदों में 56 रन) और क्लासेन (41 गेंदों में 62 रन) की बदौलत एसआरएच ने 20 ओवर में 156 रन पर 9 विकेट बनाए. शुरू में शमी ने पहले ही ओवर में खतरनाक अभिषेक शर्मा को दो गेंदों पर शून्य पर आउट कर दिया.

प्रिंस यादव ने की कमाल की गेंदबाजी

घरेलू टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं, क्योंकि ट्रैविस हेड (7 रन) कुछ ही देर बाद आउट हो गए. इसके बाद स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन (1 रन) भी प्रिंस यादव (4 ओवर में 2/34) की शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. पावरप्ले खत्म होते-होते एसआरएच का स्कोर 22/3 था, जो जल्द ही 26/4 हो गया जब लियाम लिविंगस्टोन (14 रन) को दिग्वेश राठी (4 ओवर में 1/46) की गेंद पर डाइव लगाते हुए ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा. 10 ओवर में सनराइजर्स ने 4 विकेट गंवा दिए और केवल 35 रन ही बना सकी. बाकी के 100 से ज्यादा रन आखिरी 10 ओवर में बने.

ये भी पढ़ें…

वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन

मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार

The post SRH vs LSG: खुल गया LSG की जीत का खाता, ऋषभ पंत ने स्पोर्ट्सी कप्तानी पारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top