Hot News

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह किसे मिलेगा इनाम? ICC अवार्ड के दोनों नॉमिनेट

Highlights

ICC Player of the Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मार्च 2026 के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में हिंदुस्तान के दो खिलाड़ी और साउथ अफ्रीका का एक नया चेहरा शामिल है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सम्मान के लिए चुना गया है. इनके साथ साउथ अफ्रीका के युवा क्रिकेटर कोनोर एस्टरहुइजेन भी इस अवार्ड की रेस में हैं.

संजू सैमसन का धमाकेदार प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का स्पोर्ट्स दिखाया. उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में स्पोर्ट्सने का मौका नहीं मिला था. लेकिन टीम में वापसी करते ही उन्होंने अपना दम दिखाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के एक करो या मरो वाले मैच में संजू ने नाबाद 97 रन बनाए. इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 89-89 रन की शानदार पारियां स्पोर्ट्सीं. 

उन्हें इस वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड भी मिला. मार्च के महीने में स्पोर्ट्से गए तीन टी20 मुकाबलों में संजू ने 137.50 की औसत और 199.27 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए. इन बेहतरीन पारियों के कारण वह आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप 20 के अंदर आ गए हैं.

जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी

टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए, जिसमे फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर का बड़ा विकेट था. 

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जहां विरोधी टीम 253 रन का पीछा कर रही थी और बाकी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्होंने 16वें और 18वें ओवर में सिर्फ आठ और छह रन दिए. फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तो उन्होंने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्हें फाइनल का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

कोनोर एस्टरहुइजेन ने किया प्रभावित

हिंदुस्तान के इन दो दिग्गजों के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को भी नॉमिनेट किया गया है. एसए20 लीग में अच्छे स्पोर्ट्स के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला. एस्टरहुइजेन ने 5 मैचों में 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 200 रन बनाए. पहले मैच में नाबाद 45 रन बनाने के बाद, चौथे मैच में उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए. इसके बाद पांचवें मैच में 33 गेंदों पर 75 रन की तेज पारी स्पोर्ट्सकर अपनी टीम को सीरीज 3-2 से जिता दी. इन दोनों ही मैचों में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड मिला.

अवार्ड की रेस में कौन है आगे?

मार्च के महीने में इन तीनों ही क्रिकेटरों ने अपने शानदार स्पोर्ट्स से पूरी दुनिया को अपना फैन बनाया है. संजू सैमसन ने अहम मौकों पर बल्ले से रन बनाए, तो बुमराह ने अपनी सटीक गेंदबाजी से विरोधी टीमों को हारने पर मजबूर किया. दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के एस्टरहुइजेन ने भी खुद को एक मैच विनर साबित किया है. आईसीसी जल्द ही विजेता के नाम का ऐलान करेगी.

ये भी पढ़ें-

Video: RCB के इस खिलाड़ी ने मारा ऐसा छक्का की स्टेडियम के पार गई गेंद

संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव

The post संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह किसे मिलेगा इनाम? ICC अवार्ड के दोनों नॉमिनेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top