Bihar Electricity: बिहार के बिजली कंज्यूमर्स के लिए बिहार प्रशासन की ओर से राहत भरा फैसला लिया गया है. बिजली कनेक्शन के लिए कई बार कंज्यूमर्स को बिजली ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं. कनेक्शन के लिए कभी-कभी महीनों कंज्यूमर्स को इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बिहार प्रशासन ने अब नई व्यवस्था अपनाई है.
जेडीयू ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट
जेडीयू के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया. इस पोस्ट में यह जानकारी दी गई कि बिजली कंज्यूमर्स को 3 दिनों के अंदर ही कनेक्शन दिया जाएगा. अगर तय समय में यह सुविधा कंज्यूमर्स को नहीं मिलती है तो अधिकारियों को जुर्माना भरना पड़ेगा. जिम्मेवार अधिकारी को खुद के पॉकेट से 1000 रुपए हर रोज के हिसाब से देना पड़ेगा.
नई व्यवस्था से मिल सकेगा ये फायदा
एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किए गए पोस्ट में क्लियर लिखा गया है, ‘अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए नीतीश प्रशासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब समय पर सेवा सुनिश्चित नहीं करने पर अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा. इस प्रावधान से बिजली सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी.’
किस इलाके में कितने दिन में मिलेगा कनेक्शन?
पोस्ट में यह जानकारी दी गई कि अगर कोई कंज्यूमर शहरी इलाके में रहते हैं तो आवेदन मिलने के तीन दिनों के बाद ही उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा. जबकि अन्य शहरी इलाकों या टाउनशिप के लिए यह समय-सीमा 7 दिन तय की गई है. इसके अलावा ग्रामीण इलाके में 15 दिनों के अंदर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. ग्रामीण इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को देखते हुए 15 दिन का समय दिया गया है.
अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए नीतीश प्रशासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।
अब समय पर सेवा सुनिश्चित नहीं करने पर अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस प्रावधान से बिजली सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।@NitishKumar#Bihar #NitishKumar#JDU… pic.twitter.com/z6lDKH0yfr— Janata Dal (United) (@Jduonline) April 7, 2026
Also Read: मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, अवैध गैस कटिंग के स्पोर्ट्स का भंडाफोड़
The post बिहार में 3 दिनों में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर भरेंगे जुर्माना, कंज्यूमर्स को मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

