Hot News

Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज

Matka King Trailer: प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. यह सीरीज 1960s के बॉम्बे (अब मुंबई) में सेट है और एक कॉटन ट्रेडर ब्रिज भट्टी की कहानी दिखाती है, जो धीरे-धीरे देश का सबसे बड़ा जुआ कारोबारी यानी ‘मटका किंग’ बन जाता है. इस किरदार में विजय वर्मा नजर आएंगे.

आइए बताते हैं कि ट्रेलर में क्या-क्या खास देखने को मिलता है और यह मच अवेटेड सीरीज कब रिलीज होने वाली है.

ट्रेलर में क्या दिखा?

ट्रेलर की शुरुआत में ब्रिज भट्टी को एक साधारण कॉटन मजदूर और ट्रेडर के रूप में दिखाया गया है. बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि ब्रिज भट्टी बहुत चालाक और होशियार आदमी था, जिसने अपनी मेहनत और दांव-पेंच से बड़ी दौलत कमाई.

फिर कहानी आगे बढ़ती है और ब्रिज एक अमीर व्यापारी (गुलशन ग्रोवर) के पास लोन लेने जाता है, लेकिन वहां उसका अपमान किया जाता है और उसे मार-पीट का सामना करना पड़ता है. इस घटना के बाद ब्रिज अपना पुराना काम छोड़ देता है और जुआ और बेटिंग की दुनिया में कदम रखता है. वह मानता है कि हर किसी को अपने जीवन में बड़ा कदम उठाने का हक है, चाहे वह अमीर हो या गरीब.

धीरे-धीरे ब्रिज जुआ को सिर्फ एक स्पोर्ट्स नहीं बल्कि ‘मटका’ के नाम से पूरे देश का स्पोर्ट्स बना देता है. उसकी किस्मत पूरी तरह बदल जाती है और उसका जीवन, रहन-सहन सब अमीरों जैसा हो जाता है. लेकिन जैसे-जैसे उसका जुआ साम्राज्य बढ़ता है, उसके दुश्मन भी बढ़ते जाते हैं. उसका जीवन आसान नहीं रहता, कई मुश्किलें आती हैं और उसके परिवार और दोस्त भी खतरे में पड़ते हैं.

मटका किंग की स्टार कास्ट

मटका किंग में विजय वर्मा लीड रोल में हैं. उनके साथ कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादवत और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा हिंदुस्तान जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगाडे, इश्तियाक खान, संजीव जोतांगिया और सिमरन अश्विनी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाएंगे.

रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

मटका किंग वेब सीरीज 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है. इसे Prime Video पर देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Chiraiya: शूट से पहले प्रसन्ना बिष्ट के साथ हुआ गलत, बोलीं- उसी दर्द को किरदार में ढाला

The post Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top