Rajpal Yadav Controversy: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक अवॉर्ड शो में हुए एक मजाक को लेकर चर्चा में हैं. शो के दौरान होस्ट व फेमस पत्रकार की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, लेकिन अब खुद राजपाल यादव ने सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है और फैंस से खास अपील की है.
कर्ज तो उतना ही चुकाना पड़ेगा वाले बयान पर विवाद
🙏 @saurabhtop #ZakirKhan pic.twitter.com/jPRWjQL9a6
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) April 7, 2026
दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान बातचीत में डॉलर और रुपये का जिक्र करते हुए होस्ट ने राजपाल यादव से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “डॉलर-रुपया चाहे जितना ऊपर-नीचे हो, कर्ज तो उतना ही चुकाना पड़ेगा.” इस पर राजपाल यादव ने हंसकर रिएक्शन दिया और उस वक्त कोई नाराजगी नहीं दिखाई. हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने होस्ट्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख राजपाल यादव ने खुद बीच बचाव करते हुए एक पोस्ट के जरिए फैंस से अपील की. उन्होंने आगे कहा कि वे किसी को ट्रोल न करें.
दोनों होस्ट्स ने हमेशा सम्मान दिया
राजपाल ने आगे लिखा कि आज दुनिया में कई बड़े मुद्दे चल रहे हैं युद्ध, वित्तीय स्थिति और आम आदमी की परेशानियां उसी संदर्भ में यह बात कही गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी ऐसे विषयों को हल्के अंदाज में पेश किया जाता है, लेकिन हर बार वह सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंच पाता. राजपाल यादव ने शो के दोनों होस्ट्स को अपना करीबी बताते हुए कहा कि उनका दिल न दुखाएं. उन्होंने साफ कहा कि दोनों ने हमेशा उनका सम्मान किया है और उनके खिलाफ नफरत फैलाना गलत है. बता दें, राजपाल यादव पहले भी अपने एक चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं. इसी वजह से इस मजाक को लेकर लोगों ने ज्यादा रिएक्ट किया.
यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के पास आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर NCW सख्त
The post अवॉर्ड शो में मजाक पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की ये खास अपील appeared first on Naya Vichar.

