Hot News

नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Parenting Tips: पहली बार माता-पिता बनना किसी भी इंसान के लिए एक बेहद ही खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है. यह एहसास कितना भी खूबसूरत और सुखद क्यों न हो, अपने साथ नयी जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी लेकर आता है. जो नए माता-पिता होते हैं उनके लिए शुरुआत के कुछ दिन तो काफी ज्यादा ही कठिन साबित होते हैं. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पैरेंट्स को हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है और उन्हें खुद में नए बदलाव भी करने पड़ते हैं. अगर आप माता-पिता बनने जा रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए आपको पहले से तैयार रहना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन चीजों के लिए तैयार रहना सीख जाएंगे, तो माता-पिता बनने का यह खूबसूरत एक्सपीरियंस और भी आसान और मजेदार हो जाएगा.

नींद की कमी के लिए रहें तैयार

नवजात शिशुओं का कोई फिक्सड रूटीन नहीं होता है. वह कभी भी सो सकता है और कभी भी उसकी नींद खुल भी सकती है. बच्चों की इस आदत की वजह से कई बार माता-पिता की नींद पूरी नहीं हो पाती है. शुरुआत में आपके लिए यह काफी थकाने वाला हो सकता है, लेकिन बीतते समय के साथ आप अपने शिशु के साथ तालमेल बिठाना जरूर सीख जाएंगे. जब आपका बच्चा सो रहा है तो उसी समय आपको भी अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड

हर बार रोने का मतलब अलग हो सकता है

छोटे शिशु अक्सर रोकर ही अपनी जरूरतों के बारे में माता-पिता को बताते हैं. लेकिन, हर बार माता-पिता के लिए शिशु के रोने के पीछे का कारण समझना आसान नहीं होता है. कई बार बच्चा भूखा होता है, तो कई बार उसे थकावट या फिर असहज महसूस होता है. शुरुआत में आपके लिए यह समझ पाना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन समय के साथ आप अपने शिशु के हर संकेत को आसानी से समझने लग जाएंगे. नवजात शिशुओं के साथ आपको पेशेंस रखना काफी जरूरी हो जाता है.

लाइफस्टाइल में आएंगे बड़े बदलाव

जब बच्चा घर आ जाएगा उसके बाद आपकी डेली रूटीन पूरी तरह से बदल जाने वाली है. पहले जिन कामों को आप अपने हिसाब से करते थे, अब उन कामों को भी आपको शिशु को ध्यान में रखकर करना पड़ेगा. घर से बाहर निकलना, दोस्तों से मिलना या फिर रिलैक्स्ड होकर टाइम स्पेंड करना, हर चीज के लिए आपको अब कम समय मिलेगा. आपके लाइफस्टाइल में ये बदलाव कुछ समय के लिए होते हैं और धीरे-धीरे आपका लाइफ एक बार फिर से बैलेंस में आ जाता है.

यह भी पढ़ें: शिशु का पहला दिन नए स्कूल में कैसे बनाएं आसान? हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये बातें

इमोशनल उतार-चढ़ाव नॉर्मल

नए माता-पिता कई तरह के इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. खासकर एक मां को सबसे ज्यादा बदलावों से गुजरना पड़ता है. कभी मां को खुशी महसूस होती तो कई बार उसे स्ट्रेस या फिर उदासी का भी एहसास होता है. इस तरह के इमोशनल उतार-चढ़ाव आम बात होती है और आपको जरूरत लगे तो आप इसके लिए अपने पार्टनर या फिर परिवार से भी बात कर सकती हैं. आप जितना ख्याल शिशु का रख रहे हैं आपके लिए खुद का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी है.

परफेक्ट बनने का प्रेशर न लें

हर माता-पिता की यह चाहत रहती है कि वे अपने शिशु के लिए सबकुछ अच्छे से करके दें, लेकिन परफेक्ट बनने की यह कोशिश कई बार उनके लिए स्ट्रेस से भरा हुआ हो सकता है. आपको इस बात को समझना चाहिए कि हर बच्चा अलग होता है और हर माता-पिता चीजों को अपनी तरह से ही सीखते हैं. अगर आप छोटी-मोटी गलतियां कर रहे हैं तो आपको घबराने की नहीं, बल्कि उनसे सीख लेने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने शिशु से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया

The post नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top