Hot News

मातंगी जयंती 2026 कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

Maatangi Jayanti 2026: हिंदू धर्म और तंत्र शास्त्र में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व है, जिनमें नौवीं विद्या मां मातंगी हैं. प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मातंगी जयंती के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि माता की आराधना से ज्ञान और बुद्धि में विकास होता है.

मातंगी जयंती 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

 पंचांग गणना के अनुसार, तृतीया तिथि का विवरण इस प्रकार है:

  • तृतीया तिथि प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे से.
  • तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल 2026, सुबह 07:27 बजे तक.
  • उदया तिथि के अनुसार: मातंगी जयंती का मुख्य उत्सव 20 अप्रैल को ही मनाया जाएगा.

मां मातंगी का स्वरूप

मां मातंगी का स्वरूप अत्यंत मनमोहक और अलौकिक है. उनका वर्ण गहरे हरे रंग का है, जो प्रकृति और उर्वरता का प्रतीक है. उनके मस्तक पर अर्धचंद्र है. माता के तीन नेत्र हैं, जो उनके दिव्य ज्ञान को दर्शाते हैं. मां की चार भुजाएं हैं. मां के एक हाथ में वीणा है, जो संगीत और कला का प्रतिनिधित्व करती है, दूसरे में खड्ग, तीसरे में पाश और चौथे में अंकुश हैं, जो शत्रुओं और अज्ञानता के विनाश के प्रतीक हैं. इन्हें ‘उच्छिष्ट चांडालिनी’ भी कहा जाता है.

जूठन का भोग

मान्यताओं के अनुसार, मां मातंगी को जूठन का भोग लगाया जाता है, जो यह संदेश देता है कि ईश्वर के लिए शुद्धता से अधिक ‘भाव’ महत्वपूर्ण है. वे सामाजिक बंधनों और भेदभाव से ऊपर उठकर अपने भक्तों पर कृपा करती हैं.

मां मातंगी की पूजा का महत्व

मां मातंगी की साधना से वाणी में ताकत और आत्मविश्वास आता है. जो लोग संगीत, नृत्य या लेखन जैसी कलाओं से जुड़े हैं, उन्हें मां की कृपा से खास सफलता और प्रसिद्धि मिलती है. साथ ही, यह पूजा वैवाहिक जीवन के तनाव को दूर करती है और घर में सुख-शांति और आपसी प्रेम बढ़ाती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar

The post मातंगी जयंती 2026 कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि और मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top