Hot News

एलोवेरा जेल से पाएं कोरियन ग्लो, अपनाएं आसान स्किन केयर रूटीन

Korean Skincare With Aloe Vera: एलोवेरा जेल से कोरियन स्किन केयर आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने में मदद करता है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को गहराई से हाइड्रेट करते हैं और उसे मुलायम व चमकदार बनाते हैं. कोरियन ब्यूटी रूटीन में इसे हल्के, सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. यह पिंपल्स, जलन और रेडनेस को कम करने में भी असरदार होता है. नियमित उपयोग से त्वचा हेल्दी, फ्रेश और नेचुरली खूबसूरत दिखने लगती है, जो हर किसी की चाहत होती है.

इस तरह पाएं कोरियन ग्लो

1. क्लेंजिंग 

सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें ताकि गंदगी और ऑयल हट जाए. क्लेंजिंग करने से आपके चेहरे में ग्लो आएगा. इसके आलवा डेडस्किन भी हट जाएगी.  

2. टोनिंग 

चेहरे पर हल्का टोनर लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेट होती है और पोर्स टाइट होते हैं. जिससे आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं होगी. 

3. एलोवेरा जेल अप्लाई करें

अब एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे ऐसे लगाएं जैसे कोरियन लोग “टैपिंग मेथड” से लगाते हैं (हल्के-हल्के थपथपाकर) ताकि जेल अच्छी तरह स्किन में एब्जॉर्ब हो जाए.

4. सीरम 

अगर चाहें तो एलोवेरा जेल के बाद कोई हाइड्रेटिंग सीरम लगा सकते हैं. इसे स्किन बिलकुल सेहतमंद रहेगी. 

5. मॉइस्चराइजर

एलोवेरा जेल लगाने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि नमी लॉक हो जाए ताकि चेहरा बेजान न लगे. 

6. सनस्क्रीन 

अगर दिन में यह रूटीन कर रहे हैं, तो अंत में सनस्क्रीन जरूर लगाएं. क्योंकि जब भी हम बाहर निकलते हैं धूप से हमारा चेहरा डैमिज हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Nail Cleaning at Home: अगर एक बार देसी तरीके से कर ली नाखूनों की सफाई, तो भूल जाएंगे पार्लर जाना

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

The post एलोवेरा जेल से पाएं कोरियन ग्लो, अपनाएं आसान स्किन केयर रूटीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top