Hot News

मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए माहेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स से हार गई. हालांकि मैच पूरे 20 ओवर का ना होकर 11 ओवर का ही था, लेकिन मैच में राजस्थान के आगे मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा.

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने उनकी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. साथ ही मुंबई के गेंदबाजों ने भी अपनी लाइन और लेंथ को बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से राजस्थान को बहुत फायदा हुआ. जयवर्धने ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज भी अपनी लेंथ से थोड़ा चूक गए.

मुंबई इंडियंस को मिली दूसरी हार

आईपीएल 2026 में यह मुंबई का तीसरा मैच था. तीन मैच में से दो में मुंबई को हार मिली है, हालाांकि मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर ही सत्र की शुरुआत की थी. राजस्थान ने मंगलवार के मैच में 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान के बाद भी 123 रन ही बना पाई. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए जयवर्धने ने कहा कि हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जबकि राजस्थान की टीम ने बहुत अच्छा स्पोर्ट्स दिखाया. उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीति तय की थी लेकिन हम उस पर काम नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्‌या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

The post मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए माहेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top