Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि अभी मिशन पूरा नहीं हुआ है, अगर जरूरत पड़ी तो लड़ाई फिर शुरु हो सकती है. सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, सिर्फ एक पड़ाव है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का मकसद ईरान से संवर्द्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) नहीं रहने देने का है. नेतन्याहू ने मीडिया के लिए जारी एक वीडियो बयान में कहा कि अगर हमने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन गिदोन स्वोर्ड और ऑपरेशन लॉयन रोर शुरू नहीं किया होता, तो उसके पास बहुत पहले ही परमाणु हथियार और हजारों मिसाइलें होतीं, जिनसे वह इजराइल को नष्ट कर सकता था और हम सभी के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता था.
The post Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर appeared first on Naya Vichar.

