Hot News

ग्लोबल टेंशन का असर, सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, इन्वेस्टर्स हुए सतर्क

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026 को हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज है. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट में डर पैदा कर दिया है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले सेशन के बंद भाव और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. फिलहाल सोना 4,720 डॉलर और चांदी 75 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहे हैं. 

सोने की कीमतों में क्या है आज का बदलाव?

आज हिंदुस्तानीय बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 15,383 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति बनी रहेगी और कच्चा तेल 96 डॉलर-98 डॉलर के ऊपर रहेगा, तब तक सोने की कीमतों में गिरावट की गुंजाइश कम है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता   आज का भाव (9 अप्रैल) कल का भाव (8 अप्रैल) बदलाव
24 कैरेट  ₹1,53,830 ₹1,53,820 + ₹10
22 कैरेट  ₹1,41,010 ₹1,41,000 + ₹10
18 कैरेट  ₹1,15,380 ₹1,15,370 + ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के हिसाब से सोने का भाव:

शहर 24 कैरेट  22 कैरेट  18 कैरेट 
मुंबई ₹15,383 ₹14,101 ₹11,538
दिल्ली ₹15,398 ₹14,116 ₹11,553
चेन्नई ₹15,492 ₹14,201 ₹11,861
कोलकाता ₹15,383 ₹14,101 ₹11,538
बेंगलुरु ₹15,383 ₹14,101 ₹11,538
पटना ₹15,545 ₹14,250 ₹11,660
रांची ₹15,545 ₹14,250 ₹11,660
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी के भाव में कितनी आई तेजी?

चांदी की बात करें तो आज इसमें भी उछाल देखा गया है. इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ इनवेस्टमेंट के चलते चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. डॉलर इंडेक्स के 99 के पार जाने से चांदी पर थोड़ा दबाव जरूर है, लेकिन स्थानीय मांग इसे सहारा दे रही है.

आज का चांदी का रेट टेबल:

मात्रा   आज का भाव (9 अप्रैल) कल का भाव (8 अप्रैल)
1 ग्राम ₹260.10 ₹260
100 ग्राम ₹26,010 ₹26,000
1 किलोग्राम ₹2,60,100 ₹2,60,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के हिसाब से चांदी का भाव:

शहर आज का भाव (1 Kg) कल का भाव (1 Kg)
मुंबई ₹2,60,100 ₹2,60,000
दिल्ली ₹2,60,100 ₹2,60,000
चेन्नई ₹2,65,100 ₹2,65,000
कोलकाता ₹2,60,100 ₹2,60,000
बेंगलुरु ₹2,60,100 ₹2,60,000
पटना ₹2,65,000 ₹2,64,900
रांची ₹2,65,000 ₹2,64,900
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, एक क्लिक में जानें 9 अप्रैल के ताजा रेट्स

The post ग्लोबल टेंशन का असर, सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, इन्वेस्टर्स हुए सतर्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top