US Iran Ceasefire: पाकिस्तान प्रशासन ने अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कुछ बंद रहेंगे. आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं. अब सवाल है कि जब ईरान और इजराइल के बीच फिर से टेंशन शुरू हो गई है, तो पाकिस्तान में शांति वार्ता का क्या महत्व रह गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को किया खारिज
ईरान के खिलाफ जंग में हीरो बन रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. वेंस ने साफ कर दिया है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा. जिसमें लेबनान भी शामिल है.
JUST IN: 🇺🇸🇱🇧 US Vice President Vance says Lebanon is not included in the ceasefire agreement with Iran. pic.twitter.com/WXufTnTGeX
— BRICS News (@BRICSinfo) April 8, 2026
ईरान ने लेबनान में किया एयर स्ट्राइक, 112 लोगों की मौत
सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटों के अंदर इजराइल ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक किया. जिसमें 112 लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोग घायल हुए. इजराइली हमले के बाद ईरान ने फिर से होर्मुज को बंद कर दिया. इधर अमेरिका ने ईरान से जलमार्ग को फिर से खोलने की मांग की है. लेबनान पर इजराइली हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई से यह संदेह पैदा हो गया है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हुआ युद्ध-विराम समझौता बरकरार रह पाएगा या नहीं.
ये भी पढ़ें: Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में
इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान
The post ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी appeared first on Naya Vichar.

