Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया. इस पोस्टर में सम्राट चौधरी की तस्वीर के साथ लिखा था, ‘वाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार बिहार में हो सम्राट की प्रशासन. भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ ठेकेदारी प्रथा आपकी प्रशासन में हो समाप्त.’ इस पोस्टर को भाजपा नेता राजेश कुमार की ओर से लगाया गया है.
पटना: नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले वाल्मीकि समाज संघ ने पोस्टर लगाया- ”वाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार बिहार में हो सम्राट की प्रशासन”. #PatnaPolitics #SamratChaudhary #ValmikiCommunity #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India @NitishKumar @Jduonline pic.twitter.com/z90ByRvmso
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 9, 2026
BJP के मीडिया प्रभारी ने क्या कहा?
इस पोस्टर को बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाने के कुछ देर बाद ही फाड़ दिया गया. गौर करने वाली बात यह थी कि बीजेपी के ही कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यालय के कर्मचारी ने मिलकर पोस्टर को हटा दिया. इस पूरे मामले पर बिहार BJP के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, किसने पोस्टर लगाया और किसने फाड़ा, इसके बारे में मुझे नहीं पता.इस पोस्टर को लगाने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जानकारी नहीं.
सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग पर क्या कहा?
दानिश इकबाल ने यह भी कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ने यह पोस्टर नहीं लगाया. जिन लोगों ने भी पोस्टर लगाया है, उसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा, कौन-क्या मांग कर रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता है. बीजेपी बड़ी पार्टी है. कोई भी निर्णय सामूहिक तौर पर लिया जाता है. इसमें किसी कार्यकर्ता का कोई विषय ही नहीं है.
पटना: बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि पोस्टर लगाने या फाड़ने वाले कौन थे, इसका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है. बीजेपी का किसी भी पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी किसी मांग या कार्रवाई से प्रभावित नहीं है.#BiharPolitics #BJP #PatnaNews #prabhatkhabar… pic.twitter.com/jj8BD3M2k1
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 9, 2026
पोस्टर फाड़ने की वजह पूछने पर क्या बताया?
पोस्टर फाड़ने की वजह दानिश इकबाल ने बताया कि, इतनी बड़ी लोगों की संख्या है. कौन पोस्टर लगा रहा या फाड़ रहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. आखिर में उन्होंने यह क्लियर कहा कि भाजपा की ओर से या फिर पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता इसमें इंवॉल्व नहीं हैं. दूसरी तरफ पहले पोस्टर लगने और उसके बाद फाड़ दिए जाने पर सियासी पारा चढ़ गया है. आगे इस मामले में किस तरह के बयान आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: अररिया में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से किया अलग, हत्यारे की जमकर हुई पिटाई
The post सम्राट चौधरी के पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं appeared first on Naya Vichar.

