Israel Attack: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर पर सहमति भले ही बन गई है. लेकिन, इजराइल का लेबनान पर हमला जारी है. सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद इजराइल ने लेबनान स्थित हिजबुल्ला के ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक किया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल का दावा है कि इन हमलों में हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हर्षी मारा गया है. हालांकि हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Reuters reports – Israel said on Thursday it had killed the nephew of Naim Qassem, the leader of the Iran-backed Lebanese group Hezbollah, in a strike on Beirut overnight.
“The IDF struck in the Beirut area and eliminated Ali Yusuf Harshi, the personal secretary and nephew of…
— ANI (@ANI) April 9, 2026
इजराइल के हमले में कम से कम 182 लोगों की मौत
इजराइल ने बुधवार को लेबनान के बेरूत में घनी आबादी वाले कई क्षेत्रों पर हवाई हमला किया था. बताया जा रहा है कि इन हमलों में 182 लोगों की मौत हो गई. यह इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध के दौरान एक दिन में हुई मौत की सबसे बड़ी संख्या है. इजराइल के हमले में 890 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में इजराइली हमले में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं.
ईरान ने किया हमले का जोरदार विरोध
इजराइल के लेबनान पर हमले का ईरान ने जोरदार विरोध किया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल और अमेरिका के साथ हुए युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट और साफ हैं. अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजराइल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा. वह दोनों एक साथ नहीं कर सकता. ईरान ने लेबनान पर हमलों के बाद एक बार फिर होर्मुज को बंद कर दिया है.
The Iran–U.S. Ceasefire terms are clear and explicit: the U.S. must choose—ceasefire or continued war via Israel. It cannot have both.
The world sees the massacres in Lebanon. The ball is in the U.S. court, and the world is watching whether it will act on its commitments. pic.twitter.com/2bzVlHFKgi
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 8, 2026
इजराइल ने कहा- लेबनान पर नहीं लागू होगा सीजफायर
इजराइल और अमेरिका का कहना है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. बुधवार को इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद ही साफ कर दिया था कि युद्ध-विराम समझौता लेबनान में हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक न्यूज चैनल से कहा कि युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया गया गया है. उन्होंने लेबनान पर इजराइली हमलों को एक अलग लड़ाई बताया.
ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना
NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ
ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना
Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी
Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में
इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान
The post सीजफायर के बीच इजराइल का दावा- एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा appeared first on Naya Vichar.

