Hot News

₹100 में बनें डिफेंस कंपनियों के पार्टनर, एक्सिस लाया निवेश का सुनहरा मौका

Axis Nifty India Defence Index Fund: एक्सिस म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्टर्स के लिए एक नया ‘Axis Nifty India Defence Index Fund’ लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स स्कीम है, जो मुख्य रूप से हिंदुस्तान की डिफेंस (रक्षा) कंपनियों में पैसा लगाएगी.  अगर आप देश की बढ़ती सैन्य ताकत और डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

कब और कैसे कर सकते हैं इन्वेस्ट?

CNBCTV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 10 अप्रैल को खुलेगा और 24 अप्रैल तक इनवेस्टमेंट के लिए खुला रहेगा. इसमें इनवेस्टमेंट करना बहुत आसान है; आप मात्र 100 रुपये से अपनी शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद आप 1 रुपये के मल्टीपल में कितनी भी राशि बढ़ा सकते हैं. यह फंड ‘Nifty India Defence Total Return Index (TRI)’ को ट्रैक करेगा, यानी जैसा प्रदर्शन इस इंडेक्स की कंपनियों का होगा, वैसा ही रिटर्न आपको मिलेगा. 

क्यों बढ़ रही है डिफेंस सेक्टर की डिमांड?

दुनियाभर में बढ़ते तनाव के बीच डिफेंस पर खर्च तेजी से बढ़ा है. 2024 में ग्लोबल डिफेंस खर्च लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. हिंदुस्तान की बात करें तो, वित्त वर्ष 2026 (FY26) में डिफेंस बजट बढ़कर 6.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 2014 के मुकाबले करीब 2.7 गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, हिंदुस्तान का डिफेंस एक्सपोर्ट भी 2,000 करोड़ रुपये (FY17) से बढ़कर 23,000 करोड़ रुपये (FY25) के पार निकल चुका है. 

फंड की मुख्य शर्तें क्या हैं?

इस फंड का मैनेजमेंट नंदिक मलिक और रोहित गौतम द्वारा किया जाएगा. अगर आप अलॉटमेंट के 15 दिनों के भीतर अपना पैसा निकालते हैं या स्विच करते हैं, तो 0.25% का एग्जिट लोड देना होगा. 15 दिन के बाद कोई चार्ज नहीं लगेगा. यह इंडेक्स उन कंपनियों पर फोकस करता है जो हथियारों, जहाजों और अन्य रक्षा उपकरणों के निर्माण से जुड़ी हैं. 

क्या इस इनवेस्टमेंट में जोखिम है?

चूंकि यह एक सेक्टोरल फंड है, इसलिए इसमें डायवर्सिफाइड फंड के मुकाबले उतार-चढ़ाव (volatility) अधिक हो सकती है. यह पूरी तरह से डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के प्रदर्शन पर निर्भर है, इसलिए कम या मध्यम अवधि के लिए इन्वेस्ट करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि यह लंबी अवधि के नजरिए से फायदेमंद हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट फंड को करें दोगुना, मैच्योरिटी के बाद ऐसे जारी रखें अपना PPF खाता

The post ₹100 में बनें डिफेंस कंपनियों के पार्टनर, एक्सिस लाया निवेश का सुनहरा मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top