Hot News

असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली

Assam Election 2026 : असम में चुनाव के दौरान दो जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं. इस मामले में अधिकारियों ने गुरुवार (9 अप्रैल) को सात लोगों को हिरासत में लिया है. सुबह जैसे ही वोटिंग शुरू हुई, कई मतदान केंद्रों पर हल्की झड़प भी हुई. इन झड़पों में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, हालांकि स्थिति बाद में नियंत्रण में आ गई.

पुलिस ने हवा में गोली चलाई

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून और व्यवस्था), अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले बुधवार रात को तामुलपुर और शिवसागर में हिंसा हुई. उन्होंने बताया कि हमें कल रात (8 अप्रैल की रात) तामुलपुर में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. जब भीड़ नहीं मानी, तो उसे तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई गई. उन्होंने बताया कि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

हिंसा के पीछे बीजेपी के उम्मीदवार का हाथ: अखिल गोगोई

आईजी ने बताया कि एक अन्य घटना में, शिवसागर में एक नेतृत्वक दल के दो से तीन सदस्यों पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि हमने वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. जांच जारी है. शिवसागर सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे अखिल गोगोई ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे बीजेपी के उम्मीदवार कुशल डोवारी का हाथ था. सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में गोगोई ने दावा किया कि हमले में दो लोग घायल हुए और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा.

यह भी पढ़ें : असम चुनाव: पत्नी संग सीएम हिमंता ने कामाख्या मंदिर में टेका मत्था, राज्य के लिए मांगी समृद्धि

बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य हाग्रामा मोहिलारी ने कहा कि विस्तृत जांच से तामुलपुर में हुई झड़प का कारण पता चलेगा. उन्होंने कहा कि हालात अब सामान्य हैं. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है.

722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का होना है फैसला

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है. इसमें 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और मतगणना चार मई को होगी. श्रीभूमि, गोलाघाट और नागांव जिलों के कई मतदान केंद्रों पर छोटी-मोटी झड़पें हुईं. एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर झड़प भीड़भाड़ के कारण हुईं, जिसमें लोग कतार तोड़ने को लेकर आपस में भिड़ गए. उन्होंने बताया कि पाथरकंडी, मेरापानी और राहा जैसे स्थानों पर कुछ मतदान केंद्रों पर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के समर्थकों के बीच झड़प हुई.

The post असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top