Hot News

अक्षय तृतीया पर नई गाड़ी खरीदने का सही समय क्या है? जानें सटीक मुहूर्त और शुभ घड़ी

Akshaya Tritiya 2026: अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद खास रहेगा, क्योंकि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को अक्षय तृतीया पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रदोष काल में प्राप्त होगी, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है. इसके साथ ही भरणी उपरांत कृत्तिका नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो हर प्रकार के नए कार्यों के लिए सिद्ध मुहूर्त माना जाता है. इस दिन चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में युति बनाकर कलात्मक योग का निर्माण करेंगे, जो धन, वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है. वहीं मीन राशि में मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग भी प्रभावी रहेगा. ऐसे में अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदना न सिर्फ शुभ रहेगा, बल्कि लंबे समय तक समृद्धि और सफलता देने वाला भी माना जा रहा है. आइए जानते है कि इस दिन किन राशि वाले लोगों को किस कलर की गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा.

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि कब से कब तक रहेगी

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 01 बजकर 01 मिनट पर
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का समापन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर

अक्षय तृतीया के दिन नक्षत्र और योग

नक्षत्र: भरणी सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक, उसके बाद कृतिका नक्षत्र प्रारंभ
योग: आयुष्मान रात 10 बजकर 49 मिनट तक, उसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ

अक्षय तृतीया के दिन शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: 19 अप्रैल को सुबह 03 बजकर 53 मिनट से 04 बजकर 37 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: 19 अप्रैल को दोपहर 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक

अक्षय तृतीया के दिन अशुभ समय

राहुकाल: 19 अप्रैल को शाम 04 बजकर 32 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक
यमगण्ड: 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक
भद्रा: 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक

अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का महत्व

  • अक्षय तृतीया पर खरीदी गयी वस्तु कभी नष्ट नहीं होती है.
  • अक्षय तृतीया के दिन वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • अक्षय तृतीया पर किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देता है.
  • अक्षय तृतीया पर नई गाड़ी लेने से जीवन में सुविधा और प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं.
  • अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करने पर धन-समृद्धि और सुख-शांति बढ़ती है.

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार चुनें गाड़ी का रंग

  • मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं, इसलिए लाल या महरून रंग का वाहन खरीदें.
  • वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं, इसलिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदें.
  • मिथुन राशि के स्वामी बुधदेव हैं, इसलिए हरे या ग्रे रंग का वाहन खरीदें.
  • कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव हैं, इसलिए सफेद या क्रीम रंग का वाहन खरीदें.
  • सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं, इसलिए लाल या केसरिया रंग का वाहन खरीदें.
  • कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव हैं, इसलिए हरे या स्लेटी रंग का वाहन खरीदें.
  • तुला राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, इसलिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदें.
  • वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं, इसलिए लाल या महरून रंग का वाहन खरीदें.
  • धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं, इसलिए पीला या क्रीम रंग का वाहन खरीदें.
  • मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं, इसलिए काले या नीले रंग का वाहन खरीदें.
  • कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं, इसलिए नीले या जामुनी रंग का वाहन खरीदें.
  • मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं, इसलिए पीला या सफेद रंग का वाहन खरीदें.

Also Read: अक्षय तृतीया पर बनेगा धन योग, चंद्रमा और शुक्र की चाल से इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

The post अक्षय तृतीया पर नई गाड़ी खरीदने का सही समय क्या है? जानें सटीक मुहूर्त और शुभ घड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top