Ranchi News: गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही प्रमुख रूटों की ज्यादा ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. लंबी वेटिंग लिस्ट और कई ट्रेनों में कोई भी सीट या बर्थ उपलब्ध नहीं है और अब वेटिंग लिस्ट की सीमा भी खत्म हो चुकी है. परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे लोग अब ऑप्शनल साधनों की तलाश करने को मजबूर हैं.
इन ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली
हटिया-बेंगलुरु, हटिया एलटीटी, रांची-एलटीटी, हटिया-पुणे और रांची-नई दिल्ली जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. स्लीपर और थर्ड एसी में 70 से 100 तक वेटिंग चल रही है, जबकि टू-एसी में कई डेट पर ‘रिग्रेट’ की स्थिति बन गई है. मुंबई, पुणे और दिल्ली रूट की ट्रेनों में भी टिकट की जबरदस्त मांग है. वहीं, गरीब रथ और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी आरएसी और वेटिंग शुरू हो गई है. ऐसे में यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती समय पर कंफर्म टिकट हासिल करना बन गया है, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं.
किस ट्रेन में क्या है स्थिति?
- ट्रेन संख्या 18637 हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस: 9 मई को स्लीपर 91 वेटिंग, थर्ड एसी 101 वेटिंग, टू एसी रिग्रेट है. वहीं, 16 मई को स्लीपर 77 वेटिंग, थर्ड एसी 103 वेटिंग और टू एसी रिग्रेट है.
- ट्रेन संख्या 12835 हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस: 10 मई को स्लीपर 70 वेटिंग, थ्री-ई 52 वेटिंग, थ्री-ए 80 वेटिंग, टू-ए रिग्रेट, वन-ए 14 वेटिंग है. 12 मई को स्लीपर 79 वेटिंग, थ्री-ई 40 वेटिंग, थ्री-ए 87 वेटिंग, टू-ए रिग्रेट, वन-ए 16 वेटिंग है. 17 मई को स्लीपर 70 वेटिंग, थ्री-ई 51 वेटिंग, थ्री-ए 84 वेटिंग, टू-ए रिग्रेट, वन-ए 20 वेटिंग है.
- ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस: 11 मई को स्लीपर 32 वेटिंग, 12 मई को 08 वेटिंग, 13 मई को 04 वेटिंग है.
- ट्रेन संख्या 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस: 15 मई को स्लीपर 47 RAC, थ्री-ई 09 वेटिंग, थ्री-ए 22 वेटिंग, टू-ए 12 वेटिंग, वन-ए 05 वेटिंग है. वहीं, 16 मई को स्लीपर 51 RAC, थ्री-ई 13 वेटिंग, थ्री-ए 28 वेटिंग, टू-ए 26 वेटिंग, वन-ए 08 वेटिंग है.
- ट्रेन संख्या 22358 गया–एलटीटी एक्सप्रेस: 13 मई को स्लीपर 15 वेटिंग, थ्री-ई 10 वेटिंग, थ्री-ए रिग्रेट, टू-ए 08 वेटिंग, वन-ए 02 वेटिंग है.
- ट्रेन संख्या 18609 रांची–एलटीटी एक्सप्रेस: 13 मई को स्लीपर 70 वेटिंग, थ्री-ए 34 वेटिंग, टू-ए 16 वेटिंग, वन-ए 02 वेटिंग है.
- ट्रेन संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस: 11 मई को 81 RAC, 15 मई को 73 RAC है.
- ट्रेन संख्या 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: 10 मई को टू एसी RAC 06, वन एसी 02 वेटिंग है.
- ट्रेन संख्या 20839 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: 16 मई को 81 RAC, वन एसी 03 वेटिंग है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
The post गर्मी की छुट्टियों से पहले कन्फर्म टिकट की परेशानी, कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार appeared first on Naya Vichar.

