RCB vs MI : आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना पाई. हालांकि शेरफेन रदरफोर्ड ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सकर मुंबई को जीत के बेहद करीब ले आए थे. रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जिसमें उन्होंने एक चौके और 9 छक्के जमाए.
शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 वें ओवर में बरपाया कहर
मुंबई की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 20वें ओवर में रनों की बरसात कर दी. उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के ओवर में 4 छक्के जमाए. 20वें ओवर में मुंबई ने टोटल 26 रन बनाए.
आरसीबी की ओर से पाटीदार, कोहली और साल्ट ने बनाया अर्धशतक
आरसीबी की ओर से फिलिप साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी. साल्ट ने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी स्पोर्ट्सी. जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाया. रजत पाटीदार ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. टिम डेविड ने केवल 16 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए.
आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने लिए दो विकेट
आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. जबकि क्रुणाल पंड्या, रसिख सलाम दार और जैकब डफी ने एक-एक विकेट लिए. मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाए.
मुंबई की लगातार तीसरी हार
मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. केवल एक मैच जीतकर मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 8 वें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि आरसीबी तीसरी जीत के बाद 6 अंकों के साथ नंबर तीन पर पहुंच गई है. मुंबई को दिल्ली ने 6 विकेट से हराया था. जबकि राजस्थान ने 27 रन और फिर आरसीबी ने 18 रन से हराया. मुंबई ने पहले मुकाबले में केकेआर को 6 विकेट से हराया था.
The post पाटीदार, कोहली और साल्ट के तूफान में उड़ी मुंबई, आरसीबी ने 18 रन से हराया appeared first on Naya Vichar.

