Hot News

नोवामुंडी में पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान, पांच पंप ठप

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के नोवामुंडी क्षेत्र में पेट्रोल की गंभीर किल्लत से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित हो कर दिया है. इलाके के पांच प्रमुख पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप या सीमित होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग ब्लैक में महंगे दाम पर पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं. 

कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी

इलाके के जियो रिलायंस पेट्रोल पंप पर कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बंद है. वहीं पचाई साई एचपी बोबोंगा पेट्रोल पंप पर पिछले एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण वहां भी ईंधन की बिक्री बंद है. बाजार और स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर भी अक्सर पेट्रोल की कमी बनी रहती है, जबकि बुधवार से नोवामुंडी बस्ती पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल नहीं मिल रहा है. 

संधू पेट्रोल पंप पर भी खत्म हुआ स्टॉक

संधू पेट्रोल पंप, जो अब तक नियमित आपूर्ति के लिए जाना जाता था, वहां भी बुधवार दोपहर से पेट्रोल खत्म हो गया है. पंप कर्मचारियों के अनुसार बुधवार सुबह तक पेट्रोल उपलब्ध था, लेकिन कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो गया. अब नई खेप दो दिन बाद आने की संभावना जताई जा रही है. 

ब्लैक मार्केटिंग बढ़ी, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग 

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग स्टेशन रोड के पास कुछ राशन दुकानों से ऊंचे दामों पर ब्लैक में पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं. दिनदहाड़े खुलेआम हो रही इस कालाबाजारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उनका कहना है कि यदि जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. जनता ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, जिससे उन्हें इस संकट से राहत मिल सके. 

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

The post नोवामुंडी में पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान, पांच पंप ठप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top