Hot News

Jantar Mantar Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं नेहा बोरा हिरासत में, घसीटकर ले गई दिल्ली पुलिस; देखें Video

Jantar Mantar Protest : दिल्ली में विपक्षी दलों के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए प्रोटेस्ट कर रहे हैं. शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) के नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे. नेता नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

पुलिस के हिरासत में लेने के दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनमें वह कहती नजर आती हैं कि बर्बरता से ले जाना है तो ले चलिए, मैं खुद की मर्जी से आपके साथ नहीं चलूंगी.

इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्त्री कर्मियों द्वारा नेहा को जबरन उठाकर डिटेन कर लिया जाता है.

जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवाएं बैन

प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. पुलिस ने जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और प्रदर्शनकारियों को स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बैरिकेड लगाए गए हैं. पुलिस के जवान बार-बार सार्वजनिक घोषणा करते हुए लोगों से जंतर-मंतर पर इकट्ठा न होने की अपील कर रहे.

आप नेता आतिशी और संजय सिंह भी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं—संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में ले लिया है, जिस पर AAP समेत अन्य विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है. इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ भारद्वाज ने समर्थकों से आंदोलन जारी रखने और जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है, जबकि आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि वे पुलिस से डरने वाले नहीं हैं और जनता के वोट देने के अधिकार को बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: Jail Bharo Andolan Live: CEC के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क बना छावनी, दादर स्टेशन से रास्तों पर बैरिकेडिंग

The post Jantar Mantar Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं नेहा बोरा हिरासत में, घसीटकर ले गई दिल्ली पुलिस; देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top