Hot News

April 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किचन के बदबूदार कपड़ों को है चमकाना, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके 

Kitchen Cloth Cleaning Tips:  किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े जैसे डिश क्लॉथ, पोंछा और टॉवल रोज़ाना गंदगी, तेल और पानी के संपर्क में रहते हैं, जिससे उनमें बदबू और चिपचिपाहट आ जाती है. अगर इन्हें समय पर साफ न किया जाए तो ये बैक्टीरिया का घर बन सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए किचन के कपड़ों की नियमित और सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इन कपड़ों को न सिर्फ साफ बल्कि ताजगी से भरपूर भी बना सकते हैं. इससे आपका किचन साफ-सुथरा और हाइजीनिक बना रहेगा. कपड़ों को साफ करने के लिए ये 5 आसान तरीके  1. गर्म पानी + नींबू का इस्तेमाल एक बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें 1–2 ताजे नींबू का रस निचोड़कर अच्छे से मिलाएं. अब किचन के गंदे और बदबूदार कपड़ों को इसमें 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें. चाहें तो हल्का सा हाथ से रगड़ भी सकते हैं. नींबू में मौजूद नैचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण बदबू को दूर करते हैं और कपड़ों को फ्रेश व साफ बनाते हैं. 2. बेकिंग सोडा से सफाई गर्म पानी में 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह घोल लें. अब कपड़ों को इसमें 30 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. बेकिंग सोडा चिपचिपाहट, तेल और जिद्दी गंध को हटाने में बेहद असरदार होता है और कपड़ों को नई जैसी सफाई देता है. 3. सिरका का उपयोग एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं और किचन के कपड़ों को इसमें 25–30 मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें. सिरका बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है, जिससे कपड़ों की बदबू पूरी तरह दूर हो जाती है और वे हाइजीनिक बनते हैं. 4. डिटर्जेंट + नमक से धोना कपड़े धोते समय अपने नियमित डिटर्जेंट में 1 चम्मच नमक मिलाएं और फिर अच्छे से धोएं. अगर कपड़े ज्यादा गंदे हैं तो पहले 10–15 मिनट भिगोकर रखें. नमक गंदगी को ढीला करता है, दाग हटाने में मदद करता है और कपड़ों को साफ, मुलायम व चमकदार बनाता है. 5. धूप में अच्छी तरह सुखाएं कपड़ों को धोने के बाद उन्हें खुली और तेज धूप में अच्छी तरह सुखाएं. कोशिश करें कि कपड़े पूरी तरह सूख जाएं और उनमें नमी बिल्कुल न रहे. धूप एक नेचुरल डिसइन्फेक्टेंट की तरह काम करती है, जो बैक्टीरिया को खत्म करती है और कपड़ों में ताजगी बनाए रखती है. यह भी पढ़ें: अब गंदा सोफा नहीं करेगा शर्मिंदा, इन घरेलू तरीकों से पाएं शानदार चमक यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते शिशु? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा The post किचन के बदबूदार कपड़ों को है चमकाना, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान की पड़ोसी देशों से अपील; कहा- अमेरिका और इजरायल का साथ न दें, इन्हें क्षेत्र की शांति से मतलब नहीं

Iran Appeals Neighboring Countries: ईरान ने अमेरिका और इजरायल (जायोनी शासन) पर तीखा हमला बोला है. ईरान का कहना है कि ये दोनों देश खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने साफ शब्दों में कहा कि पिछले 40 दिनों की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल को इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है. उनकी मौजूदगी सिर्फ देशों के बीच फूट डालने का काम करती है. पड़ोसी देशों को सख्त संदेश ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से अपील की है कि वे अपनी जमीन, समुद्र या आसमान का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए न होने दें. बघाई ने चिंता जताते हुए कहा कि जाने-अनजाने में कुछ क्षेत्रीय देशों ने अपनी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल होने दिया है. ईरान ने स्पष्ट किया कि वह पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते और एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान चाहता है, लेकिन ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में सहयोग को तुरंत रोका जाना चाहिए. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान तनाव के बीच कूटनीतिक कोशिशें भी तेज हो गई हैं. बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का तेहरान में स्वागत किया. अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि पाकिस्तान शांति और बातचीत को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. बता दें कि ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ के बेनतीजा रहने के बाद अब बातचीत के दूसरे दौर की तैयारी चल रही है. Delighted to welcome Field Marshal Munir to Iran. Expressed gratitude for Pakistan’s gracious hosting of dialogue, emphasizing that it reflects our deep and great bilateral relationship. Our commitment to promoting peace and stability in the region remains strong—and shared. pic.twitter.com/e74lm6hL8r — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 15, 2026 सीजफायर बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं ट्रंप डिप्लोमैटिक सोर्सेज के मुताबिक, जनरल मुनीर अपने साथ वाशिंगटन (अमेरिका) का एक नया संदेश लेकर तेहरान पहुंचे हैं. इसका मकसद डेडलॉक को खत्म करना और बातचीत के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार करना है. यह कोशिश ऐसे समय में हो रही है जब दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे सीजफायर बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन वे समझौते के जरिए समाधान चाहते हैं. ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में इस पर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है. ये भी पढ़ें: US-Iran में सुलह कराएगा पाकिस्तान? तेहरान पहुंचे आर्मी चीफ मुनीर, 21 अप्रैल को खत्म होगा सीजफायर ये भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा फैसला: रूस और ईरान से तेल खरीदने पर पाबंदियां फिर से लागू, हिंदुस्तान की मुश्किलें बढ़ीं The post ईरान की पड़ोसी देशों से अपील; कहा- अमेरिका और इजरायल का साथ न दें, इन्हें क्षेत्र की शांति से मतलब नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त 

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 April 2026: अगर आप इस साल अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज की ताजा कीमतों पर नजर डालना बहुत जरूरी है. त्योहारों की भारी मांग के कारण पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 29,000 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक का बड़ा उछाल देखा गया है.  हालांकि आप बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल बाजार बंद होने के समय और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं.  क्या आज सोना और भी महंगा हो गया है? जी हां, सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी है. 24 कैरेट सोने का भाव अब 15,536 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है. शादी-ब्याह के सीजन और अक्षय तृतीया की बुकिंग के कारण ग्राहकों में खरीदारी की होड़ मची है, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है.  आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम): शुद्धता   आज का भाव (10g) कल का भाव (10g) बदलाव 24 कैरेट   ₹1,55,360 ₹1,55,350 + ₹10 22 कैरेट   ₹1,42,410 ₹1,42,400 + ₹10 18 कैरेट  ₹1,16,520 ₹1,16,510 + ₹10 सोर्स: गुडरिटर्न्स शहरों के अनुसार सोने के ताजा भाव (1 ग्राम): शहर 24 कैरेट   22 कैरेट   18 कैरेट   मुंबई ₹15,536 ₹14,241 ₹11,652 दिल्ली ₹15,551 ₹14,256 ₹11,667 चेन्नई ₹15,623 ₹14,321 ₹11,941 कोलकाता ₹15,536 ₹14,241 ₹11,652 बेंगलुरु ₹15,536 ₹14,241 ₹11,652 पटना ₹15,698  ₹14,390 ₹11,774  रांची ₹15,698  ₹14,390 ₹11,774   सोर्स: गुडरिटर्न्स चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी? चांदी की चमक भी आज फीकी नहीं पड़ी है. आज चांदी 270.10 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रही है. ग्लोबल मार्केट में मची हलचल और घरेलू मांग के कारण चांदी इस महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.  जानकारों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं.  आज का चांदी का रेट टेबल: मात्रा  आज की कीमत   कल की कीमत   बढ़त 1 ग्राम ₹270.10 ₹270 + ₹0.10 100 ग्राम ₹27,010 ₹27,000 + ₹10 1 किलोग्राम ₹2,70,100 ₹2,70,000 + ₹100 सोर्स: गुडरिटर्न्स शहरों के अनुसार चांदी के ताजा भाव: शहर 10 ग्राम   100 ग्राम   1 किलोग्राम  मुंबई ₹2,701 ₹27,010 ₹2,70,100 दिल्ली ₹2,701 ₹27,010 ₹2,70,100 चेन्नई ₹2,751 ₹27,510 ₹2,75,100 कोलकाता ₹2,701 ₹27,010 ₹2,70,100 बेंगलुरु ₹2,701 ₹27,010 ₹2,70,100 पटना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000 रांची ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000 सोर्स: गुडरिटर्न्स क्या आगे और बढ़ेंगे दाम? बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय तनाव और अक्षय तृतीया की भारी मांग को देखते हुए सोना आने वाले समय में 1.60 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) के स्तर को छू सकता है. यदि आप निवेश या जेवर के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो मौजूदा तेजी को देखते हुए सही समय पर फैसला लेना बुद्धिमानी होगी.  ये भी पढ़ें: 16 अप्रैल का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर का क्या हैं पेट्रोल-डीजल रेट The post सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय तृतीया पर दान क्यों है खास? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को ‘आखा तीज’ के नाम से भी जाना जाता है. ‘अक्षय’ शब्द का अर्थ है- जिसका कभी नाश न हो. हिंदू धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य कभी नष्ट नहीं होता है. साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही, इस दिन खरीदारी करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान जन्म-जन्मांतर तक फल देता है. पौराणिक कथा धर्मदास की श्रद्धा प्राचीन समय में धर्मदास नाम का एक वैश्य (व्यापारी) रहता था. वह बहुत गरीब था और हमेशा अपने बड़े परिवार के पालन-पोषण को लेकर चिंतित रहता था. गरीब होने के बावजूद उसका मन बहुत साफ था और देवताओं व ब्राह्मणों के प्रति उसकी गहरी श्रद्धा थी. अक्षय तृतीया का संकल्प एक बार धर्मदास ने अक्षय तृतीया के व्रत का महत्व सुना. जब यह पर्व आया, तो उसने सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान किया. देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा की और अपनी क्षमता के अनुसार दान सामग्री का प्रबंध किया. उसने ब्राह्मणों को जल से भरे घड़े, पंखे, जौ, सत्तू, चावल, नमक, गुड़, घी और वस्त्र जैसी चीजों का दान किया. परिवार का विरोध और अटूट विश्वास धर्मदास की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उसकी पत्नी और परिवार वालों ने उसे इतना सारा दान करने से रोका. उन्हें डर था कि अगर सब कुछ दान कर दिया, तो घर का खर्च कैसे चलेगा. लेकिन धर्मदास पीछे नहीं हटे. उसने हर साल पूरी श्रद्धा के साथ अक्षय तृतीया पर दान और पुण्य का कार्य करना जारी रखा. भक्ति का फल समय बीतता गया. धर्मदास बूढ़ा और बीमार भी हो गया, लेकिन उसकी भक्ति कम नहीं हुई. अपनी इसी निस्वार्थ श्रद्धा के कारण वह अगले जन्म में कुशावती नगर का एक बहुत ही भाग्यशाली और प्रतापी राजा बना. वह इतना वैभवशाली था कि स्वयं त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) ब्राह्मण का रूप धारण कर उसके यज्ञ में शामिल होने आते थे. यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: शुभ योग, खरीदारी और विवाह के लिए सबसे खास दिन The post अक्षय तृतीया पर दान क्यों है खास? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट  Deoghar News: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार ने गर्भगृह में दोपहर 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा जलार्पण की सुविधा मिल सके.  गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर प्रतिबंध मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब गर्भगृह के अंदर दोपहर 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आदेश का पालन न करने वाले संबंधित तीर्थ पुरोहितों पर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया है.  मंझलाखंड में संकल्प कराने पर भी लगी रोक प्रशासन ने मंझलाखंड में संकल्प और अन्य अनुष्ठानों पर भी रोक लगा दी है. बताया गया है कि यहां अनुष्ठानों के कारण भीड़ अनियंत्रित हो रही थी, जिससे कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती थी. सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता बताई गई है.  दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को सख्त निर्देश एसडीओ के निर्देश पर कंट्रोल रूम में तैनात दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है कि नियमों न मानने वाले तीर्थ पुरोहितों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें. प्रशासन ने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है.  पंडा धर्मरक्षिणी सभा का विरोध, आज एकदिवसीय धरना पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल कुमार झा ने मंदिर व्यवस्था को लेकर गुरुवार को एकदिवसीय धरना का आह्वान किया है. यह धरना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भीतरीखंड कार्यालय के पास राधा-कृष्ण मंदिर के पास आयोजित होगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस धरने का एसडीओ के आदेश से कोई संबंध नहीं है.  एसडीओ ने कहा पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से गुरुवार को धरना देने के संबंध में मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें सभा द्वारा धरना देने से संबंधित कोई जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल The post बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में 12 बजे से पहले रुद्राभिषेक पर रोक, नियम तोड़ने पर कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस वजह से सरकार में शामिल नहीं हुए निशांत कुमार, खुद बताया आगे का प्लान

Nishant Kumar: बिहार की सत्ता के गलियारों में यह माना जा रहा था कि नई प्रशासन के गठन के साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सत्ता के केंद्र में एक बड़ी भूमिका संभालेंगे, तभी उनके एक फैसले ने सबों को हैरान कर दिया है. चर्चा थी कि सम्राट चौधरी की कैबिनेट में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री जैसा भारी-भरकम पद दिया जा सकता है, लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने इससे किनारा कर लिया. डिप्टी CM की चर्चा, लेकिन आखिरी वक्त पर बदलाव नई प्रशासन के गठन के दौरान यह लगभग तय माना जा रहा था कि निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. यहां तक कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा थी. लेकिन अंतिम समय में यह फैसला बदल गया और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया. इस बदलाव ने नेतृत्वक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने हाल ही में पार्टी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी शुरू की है. माना जा रहा है कि वे संगठन और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं, ताकि भविष्य में बड़ी भूमिका निभा सकें. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि निशांत अब सक्रिय नेतृत्व में आगे आएं और प्रशासन में अहम जिम्मेदारी संभालें. निशांत का खुद का रुख फिलहाल अलग नजर आ रहा है. वे जल्दबाजी में कोई पद लेने के बजाय धीरे-धीरे अपनी नेतृत्वक जमीन तैयार करना चाहते हैं. मीडिया की अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का जवाब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया में चल रही चर्चाओं को लेकर कहा कि यह सब कयास हैं और पार्टी के स्तर पर इस तरह की कोई औपचारिक जानकारी नहीं थी. इससे साफ है कि निशांत कुमार को लेकर अभी भी कई बातें केवल अटकलों के आधार पर चल रही हैं. निशांत कुमार का यह फैसला बताता है कि वे जल्दबाजी में सत्ता की नेतृत्व में कूदने के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किस तरह अपनी नेतृत्वक पहचान बनाते हैं और बिहार की नेतृत्व में अपनी जगह तय करते हैं. Also Read: सम्राट चौधरी के सर ‘कांटों का ताज’, केवल ‘3C’ नहीं! इन्‍हें कैसे साधेंगे मुख्‍यमंत्री बिहार? The post इस वजह से प्रशासन में शामिल नहीं हुए निशांत कुमार, खुद बताया आगे का प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परिसीमन के खिलाफ विरोध तेज, तमिलनाडु के सीएम ने जलाई बिल की कॉपी

Delimitation : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन बिल का जोरदार विरोध करते हुए उसकी कॉपी जला दी. उन्होंने केंद्र के इस प्रस्तावित कानून को “काला कानून” बताया. स्टालिन का कहना है कि अगर ये लागू हुआ, तो तमिल लोगों को अपनी ही जमीन पर हाशिये पर धकेल दिया जाएगा. ये तमिल लोगों को उनकी ही धरती पर शरणार्थी बना देगा. #Delimitation: தமிழ்நாடெங்கும் எதிர்ப்புத் #தீ_பரவட்டும்! பாசிச பா.ஜ.க.வின் ஆணவம் வீழட்டும்! 🔥 அன்று, தமிழ்நாட்டில் பற்றத் தொடங்கிய இந்தி எதிர்ப்புத் தீ டெல்லியைச் சுட்டெரித்தது. டெல்லி பணிந்த பின்பே எங்கள் தீ தணிந்தது! 🔥 இன்று, தமிழரைச் சொந்த நாட்டில் அகதிகளாக்கும்… pic.twitter.com/aSsOLN7K6J — M.K.Stalin – தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) April 16, 2026 एमके स्टालिन ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. पढ़ें उन्होंने बीजेपी को लेकर क्या कहा? फासीवादी बीजेपी का घमंड चकनाचूर हो! तब, तमिलनाडु में हिंदी के खिलाफ जो विरोध की आग भड़की थी, उसने दिल्ली तक को झुलसा दिया था. हमारी आग तब ही शांत हुई जब दिल्ली झुकी! 2. आज, मैंने एक और आग जलाई है, उस काले कानून की प्रति जलाकर, जो तमिलों को उनकी ही जमीन पर शरणार्थी बना देता है.  3. ये आग भी पूरे द्रविड़ भूमि में फैलेगी और बीजेपी के घमंड को दबा देगी. 4. तमिल हमारी जन्मदात्री मां है. तमिल हमारी भाषा है और हमारे दिल के अंदर जलने वाली ताकत है. The post परिसीमन के खिलाफ विरोध तेज, तमिलनाडु के सीएम ने जलाई बिल की कॉपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नोवामुंडी में पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान, पांच पंप ठप

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट  Noamundi News: झारखंड के नोवामुंडी क्षेत्र में पेट्रोल की गंभीर किल्लत से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित हो कर दिया है. इलाके के पांच प्रमुख पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप या सीमित होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग ब्लैक में महंगे दाम पर पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं.  कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी इलाके के जियो रिलायंस पेट्रोल पंप पर कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बंद है. वहीं पचाई साई एचपी बोबोंगा पेट्रोल पंप पर पिछले एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण वहां भी ईंधन की बिक्री बंद है. बाजार और स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर भी अक्सर पेट्रोल की कमी बनी रहती है, जबकि बुधवार से नोवामुंडी बस्ती पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल नहीं मिल रहा है.  संधू पेट्रोल पंप पर भी खत्म हुआ स्टॉक संधू पेट्रोल पंप, जो अब तक नियमित आपूर्ति के लिए जाना जाता था, वहां भी बुधवार दोपहर से पेट्रोल खत्म हो गया है. पंप कर्मचारियों के अनुसार बुधवार सुबह तक पेट्रोल उपलब्ध था, लेकिन कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो गया. अब नई खेप दो दिन बाद आने की संभावना जताई जा रही है.  ब्लैक मार्केटिंग बढ़ी, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग  स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग स्टेशन रोड के पास कुछ राशन दुकानों से ऊंचे दामों पर ब्लैक में पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं. दिनदहाड़े खुलेआम हो रही इस कालाबाजारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उनका कहना है कि यदि जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. जनता ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, जिससे उन्हें इस संकट से राहत मिल सके.  यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल The post नोवामुंडी में पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान, पांच पंप ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कुर्सी संभालते ही दिये 5 सूत्र

Samrat Chaudhary: शपथ लेने के चंद घंटों के भीतर ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए. वे सीधे सचिवालय पहुंचे और आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक का मिजाज साफ था अब काम करने का तरीका बदलना होगा. सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार में अब अफसरशाही और भ्रष्टाचार के दिन लद चुके हैं. उन्होंने प्रशासन को पटरी पर लाने के लिए पांच मूलभूत सूत्र दिए हैं, जो आने वाले दिनों में बिहार प्रशासन की कार्यशैली का आधार बनेंगे. अधिकारियों को दिए अपने पांच सूत्रों में सम्राट चौधरी ने साफ संदेश दिया-भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, अफसरशाही पर सख्ती दिखेगी, काम की रफ्तार दोगुनी होगी और हर फैसले में आम जनता की संवेदना झलकेगी. भ्रष्टाचार पर जारी रहेगा जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू किया जाये. उन्होंने कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यालय से लेकर प्रखंड, अंचल और थाना स्तर तक कार्यों को लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त की जाए. उन्होंने कहा कि सिर्फ फाइल बढ़ाने या पत्राचार तक सीमित रहने की मानसिकता बदलनी होगी. जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. सम्राट चौधरी का विजन स्पष्ट है कि प्रशासनी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा और रिश्वतखोरी के पहुंचे. उन्होंने संवेदनशील प्रशासन पर जोर देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए. राज्य को विकसित बनाने में तेजी से काम करें भूमि विवाद को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 60 से 70 प्रतिशत आपसी विवाद भूमि से जुड़े होते हैं, इसलिए इन मामलों के निपटारे को सरल बनाया जाये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर आम लोगों को बेहतर सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो . उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता परेशान न हो, बल्कि खुशहाल रहे, इसी सोच के साथ काम करना है. उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजनाओं और विभिन्न यात्राओं के दौरान जमीनी स्तर पर समस्याओं को करीब से समझने का अनुभव मिला है. अब उन अनुभवों के आधार पर राज्य को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से काम करना होगा. कैबिनेट का नया समीकरण सत्ता के इस नए समीकरण में सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विभागों सहित कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, उनके अधीन सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, श्रम संसाधन, पर्यटन, कला-संस्कृति, आपदा प्रबंधन, सूचना प्रावैधिकी, सहकारिता, पर्यावरण, पंचायत राज सहित कुल 29 विभाग हैं. इसके अलावा वे उन सभी विभागों के भी प्रभारी होंगे जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किये गये है. विजय चौधरी के जिम्मे शिक्षा व उच्च शिक्षा समेत 10 विभाग उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा सहित महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनके पास विज्ञान एवं प्रावैधिकी तथा तकनीकी शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी रहेगा. बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास वित्त समेत आठ विभाग दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा ग्रामीण कार्य विभाग का प्रभार दिया गया है. जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है,जिसमें सहयोगी दलों को भी उचित प्रतिनिधित्व देकर गठबंधन को और मजबूती दी जाएगी. Also Read: CM सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 विभाग, बाकी जिम्मेदारी विजय और बिजेंद्र में बांटी The post सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कुर्सी संभालते ही दिये 5 सूत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, जून 2026 में सिनेमाघरों में होगा इन फिल्मों का दबदबा

June Theatrical Release: हर महीने फिल्मों की रिलीज होती है, लेकिन जून 2026 सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है. इस महीने बड़े स्टार्स और मच अवेटेड फिल्मों का जबरदस्त लाइनअप तैयार है. एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा- हर तरह का मसाला दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने वाला है. आइए जानते हैं जून में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों के बारे में. ‘टॉक्सिक’ से होगी धमाकेदार शुरुआत जून की शुरुआत होगी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ से, जिसमें यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन परिस्थितियों के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. अब यह 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. रोमांस का तड़का लगाएगी ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज होगी कॉकटेल 2, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी नजर आएगी. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा का नया रंग पेश करने वाली है. फैंस इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित हैं. ‘मैं वापस आऊंगा’ में इमोशंस का तड़का 12 जून को रिलीज होने वाली ‘मैं वापस आऊंगा’ भी चर्चा में है. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ नजर आएंगे. फिल्म प्रेम, जुदाई और भावनाओं की गहरी कहानी को दर्शाएगी. ‘वेलकम टू द जंगल’ से होगा हंसी का धमाका महीने के अंत में 26 जून को रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’. अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल समेत कई सितारों से सजी यह मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों को कॉमेडी का फुल डोज देने वाली है. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. कुल मिलाकर जून 2026 में हर हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिली हो रही हैं, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं. ऐसे में यह महीना बॉक्स ऑफिस के लिए भी बेहद खास साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: एक्शन के पीछे छिपी होगी गहराई, ‘टॉक्सिक’ पर यश ने किया बड़ा खुलासा The post ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, जून 2026 में सिनेमाघरों में होगा इन फिल्मों का दबदबा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top