JAC Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. कुछ स्टूडेंट्स ऐसा दावा कर रहे हैं कि 17 अप्रैल 2026 की देर रात को झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब इस मामले को लेकर बवाल मच रहा है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं है कोई अपडेट
जैक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है. बोर्ड ने इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि रिजल्ट से जुड़े दावे असली हैं नकली.
बिना सूचना वेबसाइट पर दिखा रिजल्ट
देर रात अचानक बोर्ड की वेबसाइट- jacresults.com पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट नजर आने लगा. इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर लिया. इस घटना के बाद बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, आईटी सेल के अधिकारियों और तकनीकी टीम की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
JAC Board Result 2026 छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

छात्रों ने मार्कशीट के स्क्रीनशॉट शेयर कर जानकारी दी है कि JAC बोर्ड की ओर से रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया था. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, माता-पिता के नाम के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज मार्क्स हैं.

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि मार्कशीट इसी साल की है. इसमें ऊपर ही Annual Secondary Exam 2026 लिखा हुआ है. हालांकि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से वेबसाइट से रिजल्ट का लिंक हटा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 8वीं में रांची जिला नंबर 1, देखें जिलेवार पास प्रतिशत
The post JAC Board Result 2026: देर रात झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा, छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट appeared first on Naya Vichar.

