Hot News

SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग XI

SRH vs DC: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सनराइजर्स पहले बैटिंग करने हुए एक बड़ा स्कोर करने का प्रयास करेगी. टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा 2000 रन वाले क्लब में शामिल होने से कुछ ही रन दूर है. फैंस को उनसे तेज-तर्रार पारी की उम्मीद होगी. दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मुकाबले जीते हैं और बराबर अंकों के साथ सनराइजर्स चौथे नंबर पर और डीसी पांचवें नंबर पर काबिज है. जो भी टीम जीतेगी, वह टेबल में छलांग लगाएगी.

नीतीश राणा की जगह आकिब नबी दिल्ली की टीम में

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. किस्मत अच्छी चल रही है. अगर सारे मैच जीत पाते तो और भी अच्छा होता. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं DC के लिए 100 मैच स्पोर्ट्सूंगा. उम्मीद है कि आज रात का मैच जीत के साथ खत्म होगा. टीम में संतुलन बनाने के लिए आपको यह समझना होगा कि क्रिकेट में अपनी प्लेइंग इलेवन को कैसे संतुलित किया जाए, आपको किस तरह की विकेट मिल रही है. इसलिए हालात के हिसाब से आप टीम में संतुलन बनाते हैं. जब आपके पास इतनी बड़ी टीम होती है, तो सभी को संभालना मुश्किल हो जाता है. हम सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही खिला सकते हैं. एक बदलाव है, नीतीश राणा की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी.

युवा गेंदबाजों से और ज्यादा चाहते हैं किशन

टॉस के बाद सनराइजर्स के स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ने कहा, ‘विकेट के बारे में अभी फैसला करना मुश्किल है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह वैसी ही विकेट है जिस पर हमने पिछले दो मैच स्पोर्ट्से थे. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि विकेट कैसा स्पोर्ट्सती है और हम इसके साथ कैसे आगे बढ़ते हैं. हमने कुछ बदलाव किए हैं. वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यह नतीजों के बारे में नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स को कैसे लागू किया जाता है और खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति के बारे में ज्यादा है. वे अच्छी मानसिकता में हैं, जैसा कि मैंने पहले कहा था. वे नई-नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं और आप जानते हैं, यही तो कोई भी कप्तान अपने युवा गेंदबाजों से चाहता है. इसलिए हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देंगे और मुझे लगता है कि वे अपनी योजनाओं को इसी तरह लागू करते रहेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

ये भी पढ़ें…

Abhishek Sharma के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने का मौका

CSK को लगा एक और झटका, स्टार बैटर आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर

The post SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top