Hot News

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है. साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं. जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मंगलवार को दिन में भी हुई बारिश

दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को दिन के दौरान हल्की बारिश हुई, जिसमें पालम और लोदी रोड पर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच मामूली वर्षा दर्ज की गई.

तापमान में मामूली गिरावट

मंगलवार को शहर के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई और अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह अप्रैल महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन था.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव

मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और उत्तर-पूर्वी हिंदुस्तान की ओर बढ़ रहा है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में खलल डालेगा मौसम, 142 सीटों पर वोटिंग और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

The post दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top