Hot News

DigiLocker पर ऐसे चेक करें CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मिनटों में मिलेगा स्कोरकार्ड

CGBSE CG Board Result 2026: आज यानी कि 29 अप्रैल 2026 को 2:30 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपने स्कोरकार्ड चेक करने के लिए वेबसाइट पर जुट जाते हैं, जिससे कई बार साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में एक आज हम आपको बताएंगे कि DigiLocker से CG Board का रिजल्ट कैसे चेक करें.

DigiLocker पर कैसे चेक करें CG Board Result?

सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
अपना अकाउंट लॉगिन करें (मोबाइल नंबर/आधार से)
अगर नया यूजर हैं तो पहले Sign Up करें
लॉगिन करने के बाद एजुकेशन सेक्शन में जाएं
यहां CGBSE (Chhattisgarh Board) को सेलेक्ट करें
Class 10th या Class 12th Marksheet पर क्लिक करें
अपना Roll Number और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं

क्यों है DigiLocker बेहतर ऑप्शन?

वेबसाइट स्लो होने पर भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है
डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैलिड होती है
भविष्य में एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में काम आती है

वेबसाइट से कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Number डालें
  • Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

कब हुई थी CG Board 10वीं-12वीं परीक्षा?

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में संपन्न हुई थीं. कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 और कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी.

मुख्यमंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

CG Board आज 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2.30 बजे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे. इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब साढ़े 5 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- CGBSE CG Board Result 2026: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक

The post DigiLocker पर ऐसे चेक करें CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मिनटों में मिलेगा स्कोरकार्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top