Hot News

बेंगलुरु में आंधी-बारिश से ढही दीवार, सात लोगों की मौत

Wall Collapse in Bengaluru: बेंगलुरु में बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित एक परिसर की दीवार भारी बारिश के बाद अचानक ढह गई. इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ी और कई लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका हो रहा है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद एक पीड़ित परिजन ने बताया कि बारिश के बाद दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने के बाद उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है.

डीके शिवकुमार ने किया अस्पताल का दौरा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया.

मुआवजे की घोषणा

वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

जांच के आदेश

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीवार गिरने की असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई लापरवाही हुई है.

The post बेंगलुरु में आंधी-बारिश से ढही दीवार, सात लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top